{"_id":"89cc49ca22c67d681b14eac735e3212e","slug":"rani-mukharji-getting-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी मुखर्जी ने इटली में की शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रानी मुखर्जी ने इटली में की शादी
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
Updated Tue, 22 Apr 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने शादी कर ली है। यह शादी चुपचाप ढंग से विदेश में हुई है।
विज्ञापन
रानी मुखर्जी शादी कब करेगी इस बात से रहस्य खत्म हो गया है। रानी मुखर्जी ने यश चोपड़ा के बड़े बेटे आदित्य चोपड़ा से शादी कर ली है।
यह शादी विदेश में हुई है। शादी के कार्यक्रम से बॉलीवुड को पूरी तरह से दूर रखा गया है।
सिर्फ कुछ पारिवारिक मित्र ही इस शादी में शामिल हुए हैं। यशराज फिल्मस ने इस शादी की पुष्टि की है।
आपको यह तो पता ही होगा कि रानी मुखर्जी लंबे समय से आदित्य चोपड़ा के साथ डेटिंग कर रही हैं। अब जाकर उन्होंने शादी का फैसला लिया है।
आदित्य चोपड़ा के साथ रानी मुखर्जी लंबे समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थीं। पिछले पांच सालों में कई ऐसे मौके आए हैं जब इनकी शादी की अफवाहें उड़ी हैं।
इसी साल वैलेंटाइन डे पर भी इनकी शादी की खबरें आई थीं। लेकिन यह बात तब अफवाह साबित हुई।