Randeep Hooda: 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' के 14 साल हुए पूरे, इस फिल्म के लिए रणदीप हुड्डा ने लिखी दिल की बात
Saheb Biwi Aur Gangster: आज 20 सितंबर को फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' की रिलीज के पूरे 14 साल हो चुके हैं। अपनी इस गैंगस्टर फिल्म को लेकर रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास पोस्ट शेयर किया है।
विस्तार
रणदीप ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' की कई लाजवाब तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वे जिमी शेरगिल और माही गिल के साथ नजर आए। इन तस्वीरों के साथ रणदीप ने कैप्शन में लिखा, 'उलझी हुई वफादारी से लेकर बेहतरीन किरदारों तक #SahebBiwiAurGangster के 14 साल। एक ऐसी फिल्म जो हमेशा मेरे दिल में एक खास जगह रखेगी। इतने साल तक इस कहानी को जिंदा रखने के लिए शुक्रिया #14YearsOfSahebBiwiAurGangster।'
तिग्मांशु धूलिया निर्देशित फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' 30 सितंबर 2011 को रिलीज हुई थी। यह उत्तर प्रदेश के एक शहर की कहानी है, जिसमें रानी, राजा और बबलू (रणदीप हुड्डा) के बीच इच्छा, धोखा और महत्वाकांक्षा की कहानी दिखाई गई है।
हाल ही में, रणदीप ने सारागढ़ी की लड़ाई को याद करते हुए 21 सिख सैनिकों की बहादुरी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि सितंबर 1897 में हवलदार ईशर सिंह के नेतृत्व में इन सैनिकों ने हजारों पठान हमलावरों का डटकर मुकाबला किया। यूनेस्को ने इसे इतिहास की आठ सबसे वीरतापूर्ण लड़ाइयों में से एक माना है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: John Abraham: जॉन अब्राहम ने 'फोर्स' के 14 साल पूरे होने का मनाया जश्न, पूछा खास सवाल
रणदीप हुड्डा आखिरी बार सनी देओल के साथ फिल्म 'जाट' में नजर आए थे। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म में रणदीप ने एक गैंगस्टर का किरदार निभाया है। इस फिल्म को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया।
यह भी पढ़ें: Video Viral: बेटी देवी के साथ दुर्गा पंडाल में शामिल हुईं बिपाशा बसु, पति करण सिंह ग्रोवर भी दिखे साथ