{"_id":"f4a1715e-799b-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"ranbir-wants-to-get-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 में 72 लड़कियां बनना चाहती हैं रणबीर की दुल्हन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
100 में 72 लड़कियां बनना चाहती हैं रणबीर की दुल्हन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 18 Feb 2013 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर 100 में से 72 लड़कियां बॉलीवुड के मोस्ट बैचलर रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं। यह संख्या उन लड़कियों की है जो शादी की वेबसाइटों पर पंजीकृत हैं। एक सर्वे के मुताबिक एक मशहूर वैवाहिकी वेब पोर्टल की 72 प्रतिशत लड़कियों ने माना है कि रणबीर कपूर उनके लिए एक आदर्श पति साबित होंगे।
विज्ञापन
इसके पहले भी मोस्ट बैचलर को लेकर हुए एक सर्वे में रणबीर कपूर सबसे आगे रहे हैं। रणबीर कपूर के साथ सलमान खान भी इस रेस में हैं। अभी हाल ही में हुए एक पोल में लगभग 24,000 भारतीय लोगों ने अपने वोट डाले। इसमें रणबीर कपूर शादी के लिए फेवरेट च्वाइस बनकर उभरे हैं।
विज्ञापन
63.9 प्रतिशत लोग यह भी मानते हैं कि रणबीर कपूर की पूर्व प्रेमिका दीपिका पादुकोन उनके लिए सबसे अच्छी जोड़ीदार थी। इसी आधार पर कैटरीना कैफ को 22.3 प्रतिशत और प्रियंका चोपड़ा को 13.86 प्रतिशत वोट मिले। शादी के बाद करीना कपूर इस रेस में पिछड़ गयी हैं।
विज्ञापन