{"_id":"d6e43548-2ef5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ranbir-okay-to-play-second-lead","type":"story","status":"publish","title_hn":"रनबीर को नहीं है सेकंड लीड से इंकार ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रनबीर को नहीं है सेकंड लीड से इंकार
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में खबर आई थी कि करन जौहर शाहरुख़ और रनबीर को लेकर एक पीरियड फिल्म बनाना चाहते हैं लेकिन रनबीर को डर है कि करन के चहेते शाहरुख़ खान की वजह से कहीं फिल्म में उनका रोल सह कलाकार तक ही सीमित न रह जाए।
विज्ञापन
हाल ही में बर्फी की डीवीडी रिलीज़ के मौके पर रनबीर ने इस तरह की ख़बरों से इंकार करते हुए कहा कि उन्हें सेकंड लीड भूमिकाओं से इंकार नहीं है। उनकी डिमांड बस एक अच्छी स्क्रिप्ट है और उनके किरदार का उस स्क्रिप्ट में थोड़ा ही लेकिन महत्व हो तो ज़रूर वे उस फिल्म से जुड़ना चाहेंगे।
विज्ञापन
रनबीर ने आगे कहा की वे प्रकाश झा की मल्टी स्टारर फिल्म में भी काम कर चुके हैं, उस फिल्म में अजय देवगन, मनोज बाजपेयी और अर्जुन रामपाल साथ उन्होंने स्क्रीन शेयर किया था। वह बताते हैं कि मुझे कल भी कोई परेशानी नहीं थी, आज भी नहीं है और आने वाले समय में भी नहीं होगी क्योंकि किसी फिल्म को साइन करते हुए मैं यह नहीं पूछता की फिल्म में मेरा किरदार सेकंड लीड है या लीड।
विज्ञापन
साथ ही रनबीर ने यह भी जानकारी दी की करन ने उन्हें ऐसी कोई फिल्म ऑफर नहीं की है। वह कहते हैं, 'ये सब खबरें बकवास हैं में इस वक़्त जवानी दीवानी की शूटिंग कर रहा हूँ जल्द ही बेशरम और बॉम्बे वेलवेट की शूटिंग शुरू करने वाला हूँ।'