{"_id":"65615d60-e2f0-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"ranbir-nervous-intimate-scene-with-sonakshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनाक्षी के साथ इंटीमेट सीन में घबराए रणवीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनाक्षी के साथ इंटीमेट सीन में घबराए रणवीर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 02 Jul 2013 06:01 PM IST
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा अब इतनी बोल्ड हो चुकी हैं कि एक 'लुटेरा' भी उनका प्यार लूटने में पसीना-पसीना हो गया। सोनाक्षी की अदाओं के आगे इस लुटेरे रणवीर सिंह की टांय-टांय फिस्स हो गई। सोनाक्षी की मदद के बाद ही लुटेरा अपनी लूट को अंजाम दे सका।
विज्ञापन
जी हां, खुद रणवीर सिंह ने स्वीकार किया है कि फिल्म्ा में सोनाक्षी के साथ अंतरग दृश्यों में वह बेहद असहज हो गए थे।
सोनाक्षी के साथ इंटीमेट लव मेकिंग सीन्स में रणवीर शायद अपना सौ प्रतिशत नहीं दे पाते अगर सोनाक्षी उनको सहज बनाने में उनकी मदद नहीं करती। इंटीमेट सीन में सोनाक्षी इतनी कूल रहीं कि रणवीर की झिझक खत्म हो गयी।
विज्ञापन
सोनाक्षी के साथ-साथ फिल्म के डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी को भी रणवीर को ऐसे सीन्स की स्पेशल ट्रेनिंग देनी पड़ी। जिसके लिए रणवीर ने उनका शुक्रिया भी अदा किया।
विज्ञापन
'बैंड बाजा बारात' और 'लेडीज वर्सेज रिक्की बहल' फिल्मों में हीरोइनों को प्यार की पाठशाला देने वाले रणवीर सिंह ने खुलासा किया कि लुटेरा फिल्म के लव मेकिंग सीन्स के दौरान उनकी हालत खराब हो गई थी।
रनवीर का कहना है कि इंटीमेट सीन्स के दौरान तो वह बहुत ही आक्वर्ड महसूस कर रहे थे। अगर निर्देशक विक्रमादित्य और सोनाक्षी सिन्हा उनकी मदद नहीं करतीं तो ऐसे सीन्स वह नहीं कर पाते।