{"_id":"3bd03d905386e1aa2d4dad501de8549b","slug":"ranbir-kapoor-will-break-chennai-express-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणबीर तोड़ेंगे किंग खान का रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर तोड़ेंगे किंग खान का रिकॉर्ड
अमर उजाला,मुंबई
Updated Fri, 27 Sep 2013 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यादा दिन नहीं बीते हैं, एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने कहा था कि वे नंबर वन स्टार बनना चाहते हैं। तो क्या उन्होंने इसकी कोशिश शुरू कर दी है?
विज्ञापन
जी हां, सूत्रों से पता चला है कि रिलीज के मामले में रणबीर की नई फिल्म बेशरम किंग खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का रिकॉर्ड तोडऩे जा रही है।
'चेन्नई एक्सप्रेस' को जहां भारत में 3500 स्क्रीन्स में रिलीज किया गया था, वहीं 'बेशरम' के 3600 स्क्रीन्स में रिलीज होने की संभावना है।
जानकारी तो यह भी मिली है कि उनकी योजना 4000 स्क्रीन्स में रिलीज की थी, परंतु उनकी फिल्म के साथ तेलुगु की एक बड़ी फिल्म के प्रदर्शन से ऐसा संभव नहीं हो पाया।
विज्ञापन
रिलायंस एंटरटेनमेंट के हेड उत्पल आचार्य का कहना है कि वे अपनी फिल्म की सफलता के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं। यह फिल्म कमाई का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी।
खुद रणबीर चाहते हैं कि उनकी नई फिल्म पिछली फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' की तुलना में ज्यादा बड़ी साबित हो और कमाई के हिसाब से 'चेन्नई एक्सप्रेस' से भी आगे जाए।
विज्ञापन