रणबीर कपूर पर्दे पर उतरे मशीनगन लेकर
रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'बॉम्बे वलेवेट' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म के इस पहले लुक को खुद फिल्म के डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर जारी कर दिया है। फिल्म 15 मई को रिलीज हो रही है।
इस फिल्म में रणबीर कपूर अपनी लवर बॉय की इमेज से निकलकर स्ट्रीट फाइटर के लुक में नजर आएंगे। फिल्म के इस फर्स्ट लुक को देखकर यह बात साफ है कि इस फिल्म में भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा।
इस फिल्म में डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर भी एक्टिंग करते नजर आएंगे। यह फिल्म 'बॉन्बे फैबल्स' नाम की किताब पर बेस्ड है। फिल्म में बॉक्सर जॉनी बलराज की कहानी फिल्माई गई है।
साठ के दश की दिखेगी 'बॉम्बे वेलवेट' में
इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार की जा रही बॉम्बे वेलवेट के फर्स्ट लुक के रूप में इसका पहला पोस्टर सामने आ गया है। 1960 के दशक के बंबई की कहानी बताने वाली इस फिल्म में रणबीर कपूर पूरी तरह से नए अवतार में नजर आ रह हैं।
वह फिल्म की पहली तस्वीर में हाथों में पिस्तौल और मशीनगन लिए दिख रहे हैं। इस रोमांटिक थ्रिलर में रणबीर के कई हैरतअंगेज ऐक्शन सीन हैं। फिल्म में रणबीर एक स्ट्रीट फाइटर की भूमिका में हैं जिन्हें एक क्लब की सिंगर रोजी से प्यार हो जाता है। रोजी का किरदार फिल्म में अनुष्का शर्मा निभा रही हैं।
बड़ी बजट की फिल्म है 'बॉम्बे वेलवेट'
फैंटम फिल्म्स और फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने मिल कर इस फिल्म का निर्माण किया है और अनुमान है कि बॉम्बे वेलवेट का बजट करीब 100 करोड़ रुपये है। फिल्म के रिलीज टीजर में रणबीर एक फाइटर के रूप में दिख रहे हैं, जो कि पिंजरे में बंद हैं।
रणबीर के किरदार का नाम फिल्म में जॉनी बलराज है और वह माचो-एंग्री यंग मैन है। फिल्म जॉनी के इर्द-गिर्द घूमती है जो जिंदगी में बड़ा आदमी बनने के सपने देखता है।