रणबीर कपूर की 'तमाशा' के लिए मुश्किल खड़ी करेंगे 'शंहशाह अकबर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों के सिलसिले को तोड़ना चाहते हैं। लेकिन एक के बाद एक नई मुश्किल उनके सामने आ जाती है। उन्हें अपनी आने वाली फिल्म 'तमाशा' से बेहद उम्मीदे हैं। लेकिन उनकी फिल्म को किसी और से नहीं बल्कि बॉलीवुड के 'शंहशाह अकबर' यानि अपने ही परदादा पृथ्वीराज कपूर से टकराना पड़ रहा है।
परेशान होने का जरूरत नहीं हैं। पृथ्वीराज कपूर जी अब इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन उनकी एक फिल्म उनके ही परपोते की फिल्म को टक्कर देने जा रही है। दरअसल पृथ्वीराज कपूर की इस फिल्म को दोबारा से 27 नंवबर को रिलीज किया जा रहा है। जिस दिन तमाशा रिलीज हो रही है।
पृथ्वीराज कपूर की फिल्म ने जीते थे कई पुरस्कार
पृथ्वीराज कपूर की इस पंजाबी फिल्म का नाम 'नानक नाम जहाज' है। ये फिल्म वर्ष 1959 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले थे। लेकिन अब इस फिल्म को दोबारा रिलीज करने की खास वजह है।
पृथ्वी राज कपूर की इस क्लासिक फिल्म को अब एक बार फिर रीस्टोर कर डिजिटाइज किया गया है और 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती के दिन 'नानक नाम जहाज है' रिलीज की जा रही है। पृथ्वी राज कपूर की इस फिल्म को दोबारा रिलीज करने के लिए इसके रंगों को भी सुधारा गया है और इसके साउंड को भी बेहतर किया गया है।
बिजनेस ऑफ सिनेमा के अनुसार, गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब ने गुरु नानक के जन्मदिन पर फिल्म को रिलीज करने का फैसला किया है। गुरुद्वारे ने ही फिल्म को डिजिटाइज कराया है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि फिल्म युवाओं को सीख देने वाली होगी।