{"_id":"5b0f71a64f1c1b896e8b5858","slug":"ranbir-kapoor-says-i-really-want-sanju-sir-to-like-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"'संजू' के ट्रेलर रिलीज पर बोले रणबीर कपूर- अपने रूम में लगाता था संजय दत्त के पोस्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' के ट्रेलर रिलीज पर बोले रणबीर कपूर- अपने रूम में लगाता था संजय दत्त के पोस्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 31 May 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor
- फोटो : self
रणबीर कपूर स्टारर और संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म 'संजू' का ट्रेलर रिलीज हो गया। फिल्म के सभी कलाकार इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंचे लेकिन जिसपर यह फिल्म बनी है वह इस इवेंट से नदारद दिखे। संजय दत्त ‘टोरबाज’ का फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंचे रणबीर कपूर ने कहा, 'मैं संजय दत्त का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। मैं अपने कमरे में उनके पोस्टर लगाता था। मैं कभी भी उनके जैसा नहीं बन सकता लेकिन मैं चाहता हूं कि संजू मेरे जैसा हो। मुझे उम्मीद है कि संजय दत्त को फील होगा कि मैंने उनकी लाइफ को सबसे बेहतर तरीके से जिया है।'
बात करें ट्रेलर की तो लोगों ने जहां रणबीर के एक्टिंग की जमकर तारीफ की है वही संजय दत्त की लाइफ से जुड़े किस्सों को जानने में भी लोगों की बहुत दिलचस्पी दिख रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, संजय दत्त मर्द आदमी हैं। कई लोग तो रणबीर और संजय दत्त में अंतर नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
रणबीर के अलावा फिल्म में परेश रावल, विक्की कौशल, दिया मिर्जा, सोनम कपूर, मनीषा कोइराला अहम रोल में हैं। इस फिल्म में संजू के पिता सुनील दत्त का रोल परेश रावल निभा रहे हैं। राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' में पांच महिलाओं का भी बेहद अहम योगदान है। मनीषा कोइराला संजय दत्त की मां नरगिस की भूमिका में हैं।फिलहाल 29 जून को रिलीज होने वाली संजू का इंतजार हम सभी को रहेगा।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन