{"_id":"5a086c5ca586deeaed07c13fa36d86dc","slug":"ranbir-kapoor-s-new-look-in-besharam","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखिए रणबीर की नई फिल्म 'बेशरम' का पहला पोस्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
देखिए रणबीर की नई फिल्म 'बेशरम' का पहला पोस्टर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Jul 2013 03:37 PM IST
विज्ञापन
'ये जवानी है दीवानी' की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद रणबीर की नयी फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। 'बेशरम' नाम की इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। इस नए पोस्टर में रणबीर कपूर का कॉमिक अंदाज दिख रहा है।
विज्ञापन
अभिनव कश्यप निर्देशित इस फिल्म की खासियत यह है कि इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ उनके पिता ऋषि कपूर और नीतू सिंह भी नजर आ रही हैं। जारी हुए इन दो नए पोस्टरों में एक में रणबीर कपूर अखबार के एक पन्ने को खा रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरे पोस्टर में रणबीर कपूर डिस्को डांसर के अंदाज में दिख रहे हैं। इसके पहले जारी हुए 'बेशरम' के पहले पोस्टर में रणबीर कपूर कार के एक खुले बोनट में बैठे हुए दिखे थे। इस कार की नंबर प्लेट की जगह बेशरम लिखा हुआ था।
विज्ञापन
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि रणबीर इस फिल्म में कार चोर बने हैं। ऋषि कपूर इस फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर बने हैं वही नीतू कपूर एक कांस्टेबल के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म को निर्देशित करने वाले अभिनव कश्यप इसके पहले 'दबंग' जैसी सुपरहिट फिल्म निर्देशित कर चुके हैं।