{"_id":"58d26c554f1c1b996e1a1cd3","slug":"ranbir-kapoor-reveals-why-making-biopics-in-india-is-a-waste-of-time","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बायोपिक फिल्मों को लेकर रणबीर का चौंकाने वाला बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बायोपिक फिल्मों को लेकर रणबीर का चौंकाने वाला बयान
amarujala.com- presented by: कुशमिता राणा
Updated Wed, 22 Mar 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर इन दिनों संजय दत्त पर बन रही बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं। इस बायोपिक में वो संजय के किरदार में नजर आएंगे जिसके लिए वो जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं लेकिन रणबीर को लगता है कि बायोपिक बनाना समय की बर्बादी है क्योंकि इसके माध्यम से किसी की जिन्दगी के सभी अच्छे-बुरे पहलुओं को दिखाया जाता है और लोगों तक पहुंचाया जाता है। लेकिन कई विवादास्पद पहलुओं को बायोपिक में दिखाने नहीं दिया जाता। सभी चीजों को बिना छेड़छाड़ दिखाने की इजाजत नहीं दी जाती। जिससे इसका मूल उद्देश्य कहीं खो जाता है।
इस रोल में फिट बैठने के लिए और अपने फैन्स की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए रणबीर कपूर ने काफी मेहनत की है। रोल के अनुसार उन्होंने ना सिर्फ अपना लुक बदला बल्कि वजन और बाल भी बढ़ाए। इतना ही नहीं, संजय दत्त की पर्सनैलिटी को समझने, उनके हाव-भाव सीखने के लिए रणबीर ने संजय दत्त की कई फिल्में भी देखीं।
रणबीर की मानें तो इस बायोपिक के लिए कमर-तोड़ मेहनत करनी पड़ रही है और वो हर उस चीज का ध्यान रख रहे हैं जिससे कि उनका संजय दत्त का किरदार बिल्कुल रियल लगे।

ये पहली बार है जब उन्होने अपना वजन इतना बढाया है। इस फिल्म में संजय दत्त की जिन्दगी के कई अहम पहलुओं को परदे पर दिखाया जाएगा।
संजय दत्त की इस बायोपिक को राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर के अलावा परेश रावल, मनीषा कोईराला और बाकी एक्टर नजर आएंगे। जहां मनीषा कोईराला संजय दत्त की मां नर्गिस का किरदार निभाएंगी वहीं परेश रावल संजय के पिता सुनील दत्त के किरदार में नजर आएंगे।