फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Dutt Written Songs To Be Used In His Next Film Torbaaz

जेल में लिखे संजय दत्त के अल्फाज इस तरह बनेंगे उनकी फिल्म का हिस्सा

Sun, 19 Mar 2017 12:48 PM IST
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह Updated Sun, 19 Mar 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt Written Songs To Be Used In His Next Film Torbaaz
Sanjay Dutt
संजय दत्त अपनी आने वाली फिल्म 'टोरबाज' की शूटिंग में व्यस्त हैं। गिरीश मलिक निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त का लिखा एक गाना भी इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन


संजय दत्त ने ये सभी गाने तब लिखे थे जब वो यरवदा जेल में अपनी सजा काट रहे थे। फिल्म के निर्माता राहुल मित्तरा ने बताया कि संजय का लिखा एक गाना उन्हें और निर्देशक गिरीश मलिक को बहुत पसंद आया और इसे सुनते ही उन्होंने उसे फिल्म में लेने का फैसला कर लिया। गाने का नाम है 'ओ मेरे आंगन की चिड़िया है तू' और यह बाप-बेटी के रिश्ते पर है।
विज्ञापन


राहुल ने ये भी कहा कि फिल्म के लिहाज से ये गाना एकदम सही है। 'टोरबाज' फिल्म में भी संजय एक पिता का किरदार निभा रहे हैं जिसकी बेटी की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान में शूट हुई है फिल्म

Sanjay Dutt Written Songs To Be Used In His Next Film Torbaaz
Sanjay Dutt
'टोरबाज' फिल्म अफगानिस्तान की पृष्ठभूमि पर बनी है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे छोटे बच्चों का ब्रेनवॉश कर के उन्हें सुसाइड बॉम्बर बनने के लिए उकसाया जाता है।

संजय दत्त उनके उपर बनने वाली बायोपिक को लेकर भी चर्चा में हैं। राज कुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रनबीर कपूर संजय दत्त को रोल निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed