{"_id":"5a14e9c2-c829-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"ranbir-kapoor-leaves-deepika-for-katrina","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणबीर दीपिका के हैं या कैटरीना कैफ के?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर दीपिका के हैं या कैटरीना कैफ के?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 29 May 2013 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर बॉलीवुड के ऐसे सितारे हैं जो अपनी फिल्मों के साथ अपने अफेयर के लिए भी जाने जाते हैं। इन दिनों वह एक साथ दो अफेयर हैंडल कर रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि रणबीर कपूर इन दिनों दीपिका पादुकोन के साथ हैं या कैटरीना कैफ के।
विज्ञापन
दीपिका और रणबीर में गहरे अफेयर के बाद ब्रेकअप हो गया था। लेकिन 'ये जवानी है दीवानी' के दौरान वह फिर से करीब आए। कहा तो यह तक गया कि इन दोनों में दोबार प्यार हो गया।
विज्ञापन
इस फिल्म में एक दृश्य भी है जिसमें दीपिका पादुकोन, रणबीर कपूर से कहती हैं कि मुझे तुमसे प्यार हो जाएगा, फिर से। रणबीर और दीपिका में इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अच्छी ट्यूनिंग दिखी।
विज्ञापन
लोग यह कयास लगाने लगे कि रणबीर और दीपिका में फिर से अफेयर हो गया। हालांकि दोनों ही एक-दूसरे को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताते हैं।
दीपिका के साथ इधर रणबीर कपूर कैटरीना कैफ के साथ भी रोमांस कर रहे हैं। पिछले महीने की ही बात है जब कैटरीना कैफ रणबीर कपूर से मिलने के लिए चंडीगढ़ पहुंच गयी। वह दोनों एक साथ कई घंटे वैन में रहे।
फिर रणबीर कपूर, करन जौहर की पार्टी में कैटरीना कैफ के साथ आएं। एक ही कार में आने के बाद वह दोनों अकेले में ही व्यस्त रहे। इस दौरान उन्होंने दीपिका से मिलने की कोशिश नहीं की।
रणबीर कपूर के इस दोहरे व्यवहार की वजह से उनके चाहने वाले यह जानना चाहते हैं कि रणबीर कपूर दीपिका पादुकोन के हैं या कैटरीना कैफ के।