सलमान से पहले गर्लफ्रेंड छीनी अब रोजी रोटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर पर आरोप लगता रहा है कि उन्होंने सलमान खान की गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ को उनसे छीन लिया है। अब बात उनकी रोजी रोटी छीनने की हो रही है।
खबर है कि बिग बॉस के आने वाले सीजन को रणबीर कपूर होस्ट कर सकते हैं। अभी तक इसे सलमान होस्ट करते आ रहे थे।
बिग बॉस के प्रोडक्शन हाउस ने इसके लिए रणबीर कपूर को अप्रोच किया है। हालांकि बिग बॉस-7 के दौरान ही सलमान ने अगला सीजन नहीं करने का एलान किया था।
बावजूद इसके फिल्म इंडस्ट्री इस मामले में रणबीर-कैटरीना का कनेक्शन जोड़ कर देख रही है।
सलमान खान भी बातों-बातों में यह कह चुके हैं कि उनके हाथ से उनकी प्रेमिका छीन ली गई।