{"_id":"ae995b11b78a4cdb4162a6884ef43d1b","slug":"ranbir-kapoor-bad-behave-with-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में: रणबीर का भद्दा इशारा और ऋचा की नींद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चर्चा में: रणबीर का भद्दा इशारा और ऋचा की नींद
मुंबई ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2013 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में इन दिनों कुछ चर्चाएं तेजी से चल रही हैं। इसमें से एक बड़ी चर्चा रणबीर कपूर को लेकर है तो दूसरी खबर ऋचा चड्ढा को न आने वाली नींद के बारे में हैं।
विज्ञापन
* स्पेन में कैटरीना कैफ के साथ समुंदर किनारे मौज-मस्ती की तस्वीरें सामने आने के बाद रणबीर कपूर इतने खफा हैं कि शनिवार को उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया फोटोग्राफरों को ‘अंगुली’ दिखा कर भद्दा इशारा किया।
विज्ञापन
* फिल्म ‘जंजीर’ के रीमेक से नाराज, कॉपीराइट की लड़ाई लड़ रहे जावेद अख्तर ने आश्चर्य व्यक्त किया है कि जब मामला कोर्ट में है तो निर्माताओं ने इसकी 6 सितंबर को रिलीज की घोषणा कैसे कर दी। उन्होंने कहा है कि फैसला आने से पहले मैं किसी हाल में यह फिल्म सिनेमाघरों तक नहीं पहुंचने दूंगा।
विज्ञापन
* ‘बीए पास’ की हर तरफ हो रही तारीफ से रिचा चड्ढा की नींद खराब हो गई है। असल में, शिल्पा शुक्ला से पहले निर्देशक अजय बहल ने रिचा को यह फिल्म ऑफर की थी। तब रिचा ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ की शूटिंग में व्यस्त थीं।
* यशराज फिल्म्स ने ‘शुद्ध देसी रोमांस’ की रिलीज से पहले एक सर्वे एजेंसी को देश के 30 शहरों में यह रिसर्च करने का काम सौंपा है कि वहां की नई पीढ़ी रोमांस को लेकर क्या सोचती है। एजेंसी युवाओं से काफी बोल्ड सवाल कर रही है। यह भी पूछ रही है कि रोमांस के दौर में सेक्स को लेकर आपकी क्या राय है?