{"_id":"884b60be-d337-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"ranbir-kapoor-anurag-basu-launch-production-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आरके' नहीं, 'पिक्चर शुरू' बैनर से फिल्में बनाएंगे रणबीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'आरके' नहीं, 'पिक्चर शुरू' बैनर से फिल्में बनाएंगे रणबीर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 12 Jun 2013 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता रणबीर कपूर ने अनुराग बासु के साथ मिलकर एक प्रोडक्शन हाऊस खोलने का फैसला लिया है। इस प्रोडक्शन हाऊस से बनने वाली फिल्म की घोषणा भी हो गयी है।
विज्ञापन
अब यह बात लगभग साफ हो गई है कि अभिनेता रणबीर कपूर अपने दादा राजकपूर के सालों से बंद पड़े प्रोडक्शन हाऊस 'आरके बैनर' को फिर से शुरू नहीं करने जा रहे हैं। उन्होंने अनुराग बासु के साथ मिलकर फिल्म निर्माण का एक नया बैनर शुरू किया है।
विज्ञापन
अनुराग बासु और रणबीर कपूर मिलकर 'पिक्चर शुरू' नाम का एक बैनर शुरू कर रहे हैं। इस प्रोडक्शन हाऊस के तले बनने वाली पहली फिल्म की घोषणा भी हो गयी है।
इस बैनर तले बनने पहली फिल्म होगी 'जग्गू जासूस'। फिल्म का निर्देशन अनुराग ही करेंगे और रणबीर फिल्म में जासूस की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म की नायिका का चयन होना अभी बाकी है।
विज्ञापन
इसके अलावा इसी बैनर से किशोर कुमार की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म भी बन सकती है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ही किशोर कुमार की भूमिका निभा रहे हैं।
इसके पहले ऐसी खबरें आती रही थीं कि रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर के साथ मिलकर दादा राजकूपर द्वारा बनाया गया बैनर फिर से शुरू कर सकते हैं।