फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor Animal Film makers make a request to Mahesh Babu and SS Rajamouli ahead of Hyderabad event Know

Ranbir Kapoor: रणबीर की 'एनिमल' का प्रमोशन करेंगे एस एस राजामौली और महेश बाबू, निर्माताओं ने की ये गुजारिश

Mon, 27 Nov 2023 12:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 27 Nov 2023 12:29 PM IST
सार

इवेंट में फिल्म 'एनिमल' की पूरी टीम के साथ एसएस राजामौली और महेश बाबू भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान दर्शकों का उत्साह देखने लायक है।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Animal Film makers make a request to Mahesh Babu and SS Rajamouli ahead of Hyderabad event Know
एसएस राजामौली, एनिमल, महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी और रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म एनिमल की रिलीज को सिर्फ कुछ ही दिन बाकी बचे हैं। मेकर्स और सितारे जोर-शोर से इस फिल्म के प्रचार में जुट गए हैं। आज फिल्म की पूरी टीम हैदराबाद में एक इवेंट में शामिल होगी। इस इवेंट में साउथ के नामी निर्देशक एसएस राजमौली और महेश बाबू भी शामिल होंगे। दोनों सितारे बतौर गेस्ट इवेंट में उपस्थित रहेंगे। इससे पहले 'एनिमल' के निर्माताओं ने दोनों से एक गुजारिश की है।

विज्ञापन


ये सितारे होंगे शामिल
बता दें कि एनिमल एक दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अहम रोल में हैं। इवेंट में इन सितारों के साथ-साथ फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा भी उपस्थित रहेंगे। तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू और निर्देशक एसएस राजामौली की उपस्थिति ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि दोनों अपनी आगामी फिल्म से जुड़ा कोई अपडेट साझा करेंगे। 
विज्ञापन

Richa Chadha: अली फजल के साथ 'जब वी मेट' में काम करना चाहती हैं ऋचा चड्ढा, बोलीं- हमारी जोड़ी फैंस को है पसंद
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म पर मिलेगा अपडेट?
बता दें कि एसएस राजामौली और महेश बाबू साथ मिलकर 'एसएसएमबी29' बना रहे हैं। जब से यह जानकारी सामने आई है कि 'एनिमल' के इवेंट के दौरान दोनों सितारे साथ उपस्थित होंगे, तब से दर्शकों की उत्सुकता यह जानने में जुट गई है क्या वे 'एसएसएमबी29' को लेकर भी कोई नई जानकारी साझा करने वाले हैं। दर्शकों की इस उत्सुकता को 'एनिमल' के निर्माताओं ने और ज्यादा बढ़ा दिया है।
Alizeh Agnihotri: 'हाईवे' से मिली अलीजेह को अभिनय करने की प्ररेणा, अभिनेत्री ने करियर को लेकर किया खुलासा

'सैम बहादुर' से होगा मुकाबला
दरअसल, एनिमल फिल्म टीम ने एक्स पर पोस्ट साझा कर एसएस राजामौली और महेश बाबू से पूछा है, ''एनिमल' के स्टेज पर हमें इस बारे में कोई अपडेट मिलने वाली है?' एनिमल के मेकर्स के इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। बात एनिमल की करें तो इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है और दर्शकों को बेहद पसंद आया है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला विक्की कौशल की सैम बहादुर से होगा। विक्की की फिल्म भी इस दिन रिलीज होने जा रही है।
Javed Akhtar: द आर्चीज की स्टारकास्ट को लेकर जोया पर नहीं उठने चाहिए सवाल, नेपोटिज्म पर खुलकर बोले जावेद अख्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed