Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर की 'रामायण' पर आई अहम जानकारी, इस महीने शुरू होगी शूटिंग, जुड़ेंगे ये सितारे
Ranbir Kapoor Ramayana: अभिनेता रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म 'रामायण' को लेकर जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसकी शूटिंग शुरू होने वाली है।
विस्तार
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' का फैंस को बेकरारी से इंतजार है। इस फिल्म की चर्चा जितने जोर-शोर से हो रही है, उतने ठोस आधार के साथ इससे जुड़ी जानकारियां कम ही आ रही हैं। लंबे इंतजार के बाद बीते महीने फिल्म का पहला पोस्टर आया। दर्शकों को खुशी हुई कि आखिर फिल्म का आधिकारिक एलान हो गया है। हालांकि, फिल्म के पोस्टर पर किसी सितारे की तस्वीर नहीं दिखी। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म की शूटिंग को लेकर अहम जानकारी सामने आई है।
नए साल पर शुरू होगी शूटिंग
फिल्म 'रामायण' दो भागों में रिलीज होगी। पहला पार्ट साल 2026 में आएगा। इस फिल्म में रणबीर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका अदा करती दिखेंगी। फिलहाल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले साल जनवरी में इसकी शूटिंग शुरू होने वाली है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी में 'रामायण' की शूटिंग शुरू होने वाली है।
कब रिलीज होगी 'लव एंड वॉर'?
रणबीर कपूर इन दिनों काफी व्यस्त हैं। एक तरफ उनके पास 'रामायण' जैसी बहु प्रतीक्षित फिल्म है। दूसरी तरफ वे संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। 'लव एंड वॉर' साल 2026 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग अक्तूबर 2025 तक पूरी करनी है। ऐसे में रणबीर कपूर 'रामायण' और 'लव एंड वॉर' दोनों की शूटिंग में व्यस्त हैं।
Preity Zinta: 'शुक्रगुजार हूं कि मेरे पास दुनिया की सबसे अच्छी मां हैं', मां के जन्मदिन पर प्रीति जिंटा का पोस्ट
सनी देओल कब शुरू करेंगे शूटिंग?
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रणबीर कपूर ने 'रामायण' की करीब 90 फीसदी शूटिंग पूरी कर ली है। एक्टर यश इस फिल्म में रावण की भूमिका निभाने वाले हैं और कहा जा रहा है कि वे दिसंबर 2024 में इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। वहीं सनी देओल फिल्म में हनुमान की भूमिका में दिखेंगे। वे अगले साल यानी 2025 की गर्मियों में 'रामायण' की शूटिंग शुरू करेंगे।
Mohrey Trailer: वेब सीरीज ‘मोहरे’ में दिखेगी गुनाहों की दुनिया संग धोखे के कहानी, फिर विलेन बने जावेद जाफरी