Preity Zinta: 'शुक्रगुजार हूं कि मेरे पास दुनिया की सबसे अच्छी मां हैं', मां के जन्मदिन पर प्रीति का पोस्ट
Preity Zinta: अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। इसके साथ उन्होंने अपनी मां के जन्मदिन के अवसर पर दिल छू लेने वाला नोट लिखा है।
विस्तार
बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' प्रीति जिंटा हाल ही में अपनी मां निलप्रभा जिंटा का जन्मदिन मनाती नजर आईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मां के जन्मदिन सेलिब्रेशन की झलकियां साझा की हैं। खूबसूरत तस्वीरों के साथ प्रीति जिंटा ने कुछ लाइनें भी मां के लिए लिखी हैं, जो दिल छू लेने वाली हैं।
Priyanka Chopra: क्या आलिया-कैटरीना के साथ बनेगी भी फिल्म ‘जी ले जरा’?, प्रियंका ने दी जरूरी जानकारी
प्रीति ने बताई परिवार की अहमियत
साझा की गई तस्वीरों में प्रीति जिंटा अपनी मां पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। इसके साथ प्रीति जिंटा ने लिखा है, 'दुनियाभर में छोटी ट्रिप्स अक्सर बहुत थका देने वाली और तनावपूर्ण होती हैं। लेकिन, इस थैंक्सगिविंग वीकएंड ने मुझे एहसास दिलाया कि असली दौलत परिवार है। वह पल कीमती होते हैं, जिन्हें आप परिवार के साथ बिताते हैं, जिन्हें आप वाकई प्यार करते हैं'।
Pushpa 2: सिंगल स्क्रीन प्रदर्शकों से 60% रेवेन्यू मांग रहे थे वितरक, मांग खारिज, रिलीज के बाद तय होंगी शर्तें
मां के लिए लिखा खूबसूरत कैप्शन
प्रीति जिंटा ने आगे लिखा है, 'मेरे पास इस गैलेक्सी की सबसे अच्छी मां हैं और इसके लिए मैं ईश्वर की शुक्रगुजार हूं। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मां। मैं जानती हूं आप बेहद मजबूत महिला हैं और उतनी ही प्यारी भी हैं। मैं आपसे बेहद प्यार करती हूं'।
सुजैन और ऋतिक ने दी बधाई
प्रीति जिंटा के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी बधाई दे रहै हैं। ऋतिक रोशन ने लिखा, 'आंटी को जन्मदिन मुबारक हो'। ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी प्रीति जिंटा की मां को जन्मदिन विश किया। इसके अलावा बॉबी देओल ने भी बधाई दी। प्रीति जिंटा के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री सनी देओल के साथ फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आएंगी। इस फिल्म के निर्माता आमिर खान हैं।
Mamta Kulkarni: 25 साल बाद मुंबई वापस लौटीं ममता कुलकर्णी, मातृभूमि देख छलक आए आंसू