{"_id":"5fbeb4c8-d7df-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"ranbir-deepika-together-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ये जवानी है दीवानी' के बाद फिर साथ आए दीपिका-रणबीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ये जवानी है दीवानी' के बाद फिर साथ आए दीपिका-रणबीर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 18 Jun 2013 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'ये जवानी है दीवानी' की अपार सफलता के बाद अब हर निर्देशक इस रणबीर और दीपिका की जोड़ी को दोहराना चाहता है। हालांकि दीपिका ने 'ये जवानी दीवानी' की रिलीज से पहले कहा था कि वो अब रणबीर के साथ फिल्मों में काम नहीं करेंगी।
विज्ञापन
लेकिन खबर है कि यह जोड़ी फिर से रुपहले परदे पर नजर आएगी। दोनों साथ साथ इम्तियाज अली की फिल्म में काम करेंगे। दरअसल, रणबीर कपूर इम्तियाज की बहुत इज्जत करते हैं और दीपिका भी मानती है कि उनके कैरियर में इम्तियाज की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन
चूंकि वेरोनिका का किरदार उन्होंने इम्तियाज के कहने पर ही किया था। सो, जब इम्तियाज ने अपनी फिल्म में साथ काम करने के लिए कहा तो वह तुरंत तैयार हो गईं।
इससे पहले इम्तियाज आलिया या कैटरीना को लेना चाहते थे। लेकिन 'ये जवानी है दीवानी' देखने के बाद इम्तियाज ने दीपिका का नाम फाइनल कर लिया है और दीपिका ने भी रजामंदी दे दी है। फिल्म अगले साल फ्लोर पर जाएगी।
विज्ञापन