फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ranbir and katrina spend night in a hotel

रणबीर संग एक होटल में रात भर रहीं कैटरीना

Wed, 17 Jul 2013 12:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 17 Jul 2013 12:25 PM IST
विज्ञापन
ranbir and katrina spend night in a hotel

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की मोहब्बत कहां तक आगे बढ़ चुकी है इसका अंदाजा इसी बात से लगता है कि कैटरीना के जन्मदिन वाली रात यह दोनों ही मुंबई के एक पांच सितारा होटल में रात भर एक साथ रहे।

विज्ञापन


16 अप्रैल को कैटरीना कैफ का जन्मदिन था। पूरी दुनियां 15 की रात को बारह बजे कैटरीना को विश करने के लिए उनका मोबाइल ट्राई कर रही थी। लेकिन कैटरीना की दिलचस्पी मोबाइल पर आने वाले मैसेज और फोन में नहीं थी।
विज्ञापन


दरअसल कैटरीना ने अपना यह जन्मदिन अपने ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ होटल के एक बंद कमरे में मनाया। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार 15 की रात कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर के साथ मुंबई के एक पांच सितारा होटल में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिनर करने के बाद यह दोनों होटल के एक कमरे में पहुंचे। सूत्रों के अनुसार रात बारह बजे के कुछ पहले रणबीर ने बर्थडे केक का ऑर्डर दिया। करीब साढ़े बारह बजे रणबीर और कैटरीना ने अपने-अपने ड्राइवरों को वापस जाने के लिए कहा।


दोनों ही गाड़ियों के ड्राइवर चले गए। सूत्र बताते हैं कि कैटरीना ने अपना यह जन्मदिन रणबीर के साथ होटल के उस कमरे में रहकर बिताया। यह दोनों ही सुबह से 7 बजे होटल से बाहर निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed