फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rana Daggubati Reaction On Ranveer Singh Film Dhurandhar The Revenge breaking Baahubali 2 box office record

'मुझे लगता है कि अब भी बस शुरुआत ही कर रहे हैं'; 'धुरंधर 2' ने 'बाहुबली 2' को दी शिकस्त तो बोले राणा दग्गुबाती

Sat, 04 Apr 2026 09:33 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 04 Apr 2026 09:33 AM IST
सार

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर तूफानी पारी चल रही है। अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर इसने 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ दिया है। इस पर अभिनेता राणा दग्गुबाती ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Rana Daggubati Reaction On Ranveer Singh Film Dhurandhar The Revenge breaking Baahubali 2 box office record
धुरंधर 2-राणा दग्गुबाती-बाहुबली 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड कायम किए हैं और यह सिलसिला जारी है। इस फिल्म ने अमेरिका में बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के मामले में 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ दिया है। इसे लेकर फिल्म 'बाहुबली' फ्रेंचाईजी में भल्लालदेव का किरदार अदा करने वाले एक्टर राणा दग्गुबाती ने रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन

राणा दग्गुबाती ने किया स्वागत
फिल्म 'धुरंधर 2' अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाऊ भारतीय फिल्म बन गई है। इसने अमेरिका में 24.39 मिलियन डॉलर की कमाई की है। यह रकम 200 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस फिल्म ने 'बाहबुली 2' के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो करीब नौ साल पहले बना था। बाहुबली 2 ने 20.80 मिलियन डॉलर कमाए थे। 'धुरंधर 2' के आगे निकलने पर राणा दुग्गुबाती ने फिल्म की उपलब्धि का स्वागत किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भल्लालदेव बोले- 'अब भी हम शुरुआत ही कर रहे'
राणा दग्गुबाती ने वैराइटी इंडिया के साथ बातचीत में कहा, 'यह अच्छा है। एक दशक बाद ऐसा हुआ, यह अभी भी बहुत अच्छा है। मुझे लगता है कि हम सब अभी भी बस शुरुआत ही कर रहे हैं'। एक्टर ने आगे कहा, 'आपके पास बाहुबली जैसी फिल्में होंगी, आपके पास 'धुरंधर' जैसी फिल्में होंगी। आपके पास ये सभी फिल्में होंगी, लेकिन जो फिल्म दिल के करीब होगी, वह दूर-दूर तक लोगों के साथ जुड़ेगी'।

विज्ञापन

कोरियाई सिनेमा का दिया उदाहरण
स्थानीय सिनेमा और कहानियों को लेकर राणा दग्गुबाती ने कहा, 'मुझे लगता है कि कोरियाई सिनेमा ने इस मामले में काफी हद तक सफलता पाई है। उन्होंने अपनी संस्कृति से जुड़ी किसी बेहद स्थानीय चीज को उठाया और उसे दुनिया के सामने पेश किया। अमेरिका ने भी अपने शुरुआती दौर में यह काम बहुत खूबसूरती से किया था। यही वजह है कि हम भारतीय इतिहास के मुकाबले अमेरिकी इतिहास के बारे में ज्यादा जानते हैं और इसका श्रेय पूरी तरह से उनके द्वारा बनाई गई फिल्मों को जाता है'।

'धुरंधर 2' का कलेक्शन
स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना रखी है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक यह फिल्म वर्ल्डवाइड 1523.58 करोड़ रुपये कमा चुकी है। वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह 959.37 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed