{"_id":"608ff169854a474c2a0a5126","slug":"ramya-pandian-undergoes-laser-treatment-for-her-eyes-her-sister-s-gives-statement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्ट्रेस राम्या पंडियन ने कराई आंखों की सर्जरी, बहन ने पोस्ट साझा कर फैंस को दी जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्ट्रेस राम्या पंडियन ने कराई आंखों की सर्जरी, बहन ने पोस्ट साझा कर फैंस को दी जानकारी
Mon, 03 May 2021 06:24 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Mon, 03 May 2021 06:24 PM IST
सार
एक्ट्रेस राम्या पंडियन ने कराई आंखों की सर्जरी।
बहन सुंदरी ने दी फैंस को जानकारी।
विज्ञापन
राम्या पंडियन
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्ट्रेस राम्या पंडियन ने हाल ही में अपनी आंखों में सर्जरी कराई है। इस बात की जानकारी राम्या की बहन सुंदरी ने इंस्टाग्राम के जरिए एक्ट्रेस के फैंस को दी है। इस खबर के मिलते ही फैंस एक्ट्रेस के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
राम्या पंडियन की बहन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'हैलो इंस्टा परिवार, राम्या ने हाल ही में अपनी आंखों की लेजर सर्जरी कराई है। वो आपके बीच दो दिन में लौट आएंगी। हम आप सभी से निवेदन करते हैं कि आप परेशान ना हो। वो अच्छी हैं। सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।'
विज्ञापन
पिछले दिनों राम्या उस वक्त सुर्खियों में आ गई थीं, जब उन्होंने लग्जरी कार खरीदी थी। एक्ट्रेस राम्या ने काफी मेहनत करने के बाद इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है और अब वो वाणी भोजन के साथ एक फिल्म में काम कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन अरिसिल मूर्थी कर रहे हैं।
विज्ञापन
राम्या पंडियन टॉप टीवी एक्ट्रेसेस में से एक हैं और उन्होंने 'कोकू विद कोमाली' और 'बिग बॉस तमिल' से दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। आलम ये है कि अब दर्शकों को राम्या की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी फिल्मों को लेकर सवाल करते रहते हैं।