{"_id":"597467644f1c1b286e8b48ad","slug":"ram-gopal-varma-took-favour-of-tollywood-celebrities-in-a-drug-racket-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग रैकेट मामले में टॉलीवुड फिल्मी हस्तियों के समर्थन में उतरे राम गोपाल वर्मा ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ड्रग रैकेट मामले में टॉलीवुड फिल्मी हस्तियों के समर्थन में उतरे राम गोपाल वर्मा
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 23 Jul 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
ram gopal verma
टॉलीवुड फिल्मी हस्तियों के ड्रग रैकेट में नाम आने के बाद राम गोपाल वर्मा उनके समर्थन में उतर आए है। राम गोपाल वर्मा ने ईडी पर टॉलीवुड फिल्मी हस्तियों को टारगेट करने का आरोप लगाया है। राम गोपाल वर्मा ने कहा कि विभाग अपनी मौजूदगी का अहसास कराने के लिए फिल्म जगत का उपयोग कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने ये भी कहा, क्या एसआईटी स्कूल के बच्चों से भी सवाल करेगा जो ड्रग का इस्तेमाल करते है।
उन्होंने फेसबुक के एक पोस्ट में कहा, "मैं सोच रहा हूं कि क्या स्कूली बच्चों को भी ड्रग्स लेने के लिए एसआईटी जांच के लिए बुला कर 12 घंटे पूछताछ करेगी जैसे वे पुरी जगन्नाथ और सुब्बा राजू के साथ कर रहे हैं ...बस पूछ रहा हूं?"
विज्ञापन
एसआईटी ने टॉलीवुड की दर्जनों हस्तियों को पूछताछ के लिए समन जारी किया था। इनमें निर्देशक पुरी जगन्नाध, सिनेमेटोग्राफर श्याम के. नायडू और अभिनेता सुब्बाराजू से तीन दिनों तक पूछताछ की गई। अभिनेता तरुण से भी सवाल जबाव किए गए।
विज्ञापन
आपको बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब कोई टॉलीवुड स्टार SIT के सामने पेश हुए हो। SIT कई बड़े अभिनेता व अभिनेत्रियों को साथ ही दर्जन भर कलाकारों को नोटिस भेज चुकी है और उन्हें पेश होने के निर्देश दिए हैं।