{"_id":"ab3859f0-7bf4-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"ram-gopal-varma-invites-karan-johar","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या खत्म होगी रामू और करन की सालों पुरानी रंजिश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या खत्म होगी रामू और करन की सालों पुरानी रंजिश
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 21 Feb 2013 12:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम गोपाल वर्मा और करण जौहर के बीच लंबे समय से वाकयुद्घ चल रहा है। अब यह रंजिश खत्म हो सकती है। इसके लिए राम गोपाल वर्मा की तरफ से पहल हुयी है। फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने अपनी आगामी फिल्म 'दि अटैक्स ऑफ 26/11' देखने का निमंत्रण करण जौहर को दिया है। पिछले कुछ समय से दोनों फिल्मकार एक-दूसरे को अपनी फिल्म देखने का निमंत्रण नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन
रामू द्वारा निमंत्रण भेजे जाने पर इंडस्ट्री में इस बात की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं कि क्या इन दोनों के बीच सालों पुरानी जंग खत्म होगी। सूत्रों के अनुसार रामू ने करण के लिए एक विशेष शो की व्यवस्था की है। वर्मा ने कहा कि 'करण जौहर बॉलीवुड में प्रमुख फिल्म निमार्ताओं में से एक हैं, इसके अलावा वह एक अच्छे दोस्त भी हैं और मैं उन्हें अच्छी तरह जानता हूं। बहुत समय के बाद यह फिल्म मेरे लिए संतोषजनक रही है और इसलिए मैं इसे कुछ दोस्तों को दिखाना चाहता था।'
विज्ञापन
दोनों फिल्म निर्माता ट्विटर पर एक दूसरे पर छींटाकशी करते रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि वर्मा ने ट्विटर पर ही करण को उनकी फिल्म देखने का निमंत्रण दिया है। पिछले कुछ सालों से दोनों फिल्मकार एक दूसरे की फिल्म-निर्माण शैली पर टिप्पणी करते आए हैं। अब रामू इसे खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 'मेरी करण के साथ कभी कोई समस्या नहीं रही है, इसे मीडिया ने ही उछाला है।' 'दि अटैक्स ऑफ 26/11' एक मार्च को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन