{"_id":"323fd9f00b9ce296a56ed9a48cf6d53e","slug":"ram-gopal-face-varma-to-face-underworld","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामू को अंडरवर्ल्ड से मिली धमकी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रामू को अंडरवर्ल्ड से मिली धमकी
मुंबई ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2013 07:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगोपाल वर्मा के बैनर की नई फिल्म 'सत्या 2' जल्द ही रिलीज होगी। चूंकि यह फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड की कहानी कहती है, इसलिए कई गैंगस्टर्स को भी इस फिल्म का इंतजार है।
विज्ञापन
इधर खबर है कि रामू को अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिलनी शुरू हो चुकी हैं। ये धमकियां रुपयों के लिए नहीं हैं, बल्कि फिल्म के संवादों के लिए हैं। 'सत्या 2' में कई ऐसे संवाद हैं, जिनमें दाउद इब्राहिम और छोटा राजन का नाम लिया गया है।
विज्ञापन
इन दोनों गैंगस्टरों के गुर्गों की नाराजगी इसी वजह से है। आरजीबी प्रोडक्शन के सीईओ संदीप गनकटकर का भी कहना है कि सत्या 2 के कुछ डायलॉग अंडरवल्र्ड के लोगों को नहीं पच रहे हैं, इसलिए धमकी भरे कॉल कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि इस सीक्वल फिल्म का प्रोमो सामने आ चुका है। इस प्रोमो को देखने के बाद ही रामू को धमकियां मिलनी शुरू हुई हैं। रामू ने अभी इन धमकियों की पुलिस से शिकायत नहीं की है।
उनका कहना है कि उनके पुलिस विभाग में बहुत से अधिकारी मित्र हैं, इसलिए निजी स्तर पर ही वे मामला सुलझा लेंगे। हालांकि इस बारे में ट्रेड विशेषज्ञों का कहना है कि रामू मुफ्त की पब्लिसिटी के लिए इस तरह की बातें फैला रहे हैं।