राखी सांवत ऐसी चीज दान करेंगी, जिसके बारे में सुन रह जाएंगे हैरान
बॉलीवुड की विवादित क्वीन राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो कह रही हैं दुनिया में ऐसे-ऐसे महान लोग हैं जो अपने शरीर के अलग-अलग अंग दान करते हैं। कोई अपनी आंखें दान करता है तो कोई अपने लंग्स दान करता है। मैं भी दुनिया को कुछ दान करना चाहती हूं। मेरे पास और तो कुछ है नहीं इसलिए मैं अपने ब्रेस्ट टीशूज दान करना चाहती हूं।
इसमें कोई दो राय नहीं कि राखी सावंत उन मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं, जिन पर कोई भी स्टार जुबान खोलने से डरता है। यहां तक कि राखी खुलेआम यह स्वीकार कर चुकी हैं कि उन्होंने ब्रेस्ट इन्हेंसमेंट सर्जरी कराई है। हालांकि 2010 में उन्होंने यह दावा किया वो ब्रेस्ट इम्प्लांट रिमूव करा चुकी हैं।
अगर आप राखी सावंत की बात को मजाक में ले रहे हैं तो बताते चलें कि मेडिकल साइंस की मदद से ब्रेस्ट टीशूज डोनेट करना संभव है। किसी के द्वारा दान किए गए ब्रेस्ट टीशूज डॉक्टर्स ब्रेस्ट कैंसर मरीज के उपचार में उपयोग करते हैं।