फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakeysh Omprakash mehra says It is more important to make toilets than mosques temples

मंदिर, मस्जिद से ज्यादा जरूरी है टॉयलेट बनाना: राकेश ओम प्रकाश मेहरा

Fri, 11 Aug 2017 03:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय Updated Fri, 11 Aug 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
Rakeysh Omprakash mehra says It is more important to make toilets than mosques temples
राकेश ओम प्रकाश मेहरा
डायरेक्टर राकेश ओम प्रकाश मेहरा का कहना है कि खुले में शौच बंद करने से संबंधित इन फिल्मों का समय बिल्कुल सही है। अब चाहे अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' हो या उनके निर्देशन में बनी फिल्म 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर'।
विज्ञापन


राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' की तारीफ करते हुए कहा है कि इस देश में मंदिर और मस्जिद से ज्यादा शौचालय बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा ‘मैं वास्तव में नहीं जानता कि ये फिल्में क्या करेंगी, लेकिन ये सही समय पर बनी हैं। यूनीसेफ इंडिया के मुताबिक, देश में 56.4 करोड़ लोग अब भी खुले में शौच करते हैं। भारत के ग्रामीण इलाकों में लगभग 65 प्रतिशत लोगों की पहुंच शौचालय तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- करण जौहर और आलिया भट्ट ने क्या खूब किया 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का प्रमोशन, देखें वीडियो


उन्होंने कहा, ‘मैं धार्मिक विश्वास को झुठला नहीं रहा हूं पर मैं मंदिर-मस्जिद में विश्वास नहीं करता। मैं मानता हूं कि वे समाज के लिए आवश्यक हैं और लोग वहां मन की शांति और अध्यात्म से जुड़ाव पाते हैं, लेकिन मेरा यह भी मानना है कि राष्ट्र का ध्यान उसी पर केंद्रित नहीं रखा जा सकता।’

आपको बता दें कि शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में है और फिल्म का उद्देश्य स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed