{"_id":"8d5af6b8-ec42-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"rakeysh-mehra-and-sonam-kapoor-to-work-together-third-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश सोनम कपूर को बनाएंगे 'मिर्जा साहिबान' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राकेश सोनम कपूर को बनाएंगे 'मिर्जा साहिबान'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 14 Jul 2013 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम कपूर ने अपनी दो फिल्में 'भाग मिल्खा भाग' और 'दिल्ली 6' राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ की हैं। अब सोनम एक तीसरी फिल्म भी राकेश के साथ करने जा रही हैं।
विज्ञापन
सोनम कपूर ने 'भाग मिल्खा भाग' केवल 11 रुपये में की है। वह राकेश ओम प्रकाश मेहरा को अपना मेंटर मानती हैं। उन्होंने राकेश के साथ फिल्म 'दिल्ली 6' में भी काम किया था। राकेश की दोनों ही फिल्मों के सेंट्रल कैरेक्टर एक्टर ही रहे हैं।
विज्ञापन
अब राकेश ओमप्रकाश मेहरा अपनी अगली फिल्म में सोनम को ध्यान में रख कर एक बड़ी फिल्म बनाने जा रहे हैं। जी हां, खबर है कि राकेश जल्द ही अपने नये वेंचर 'मिर्जा साहिबान' नामक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस फिल्म में सोनम को वह मुख्य किरदार के लिए कास्ट कर रहे हैं। सोनम ने इस फिल्म के लिए भाग मिल्खा भाग से भी पहले हां कह दिया था। इस वक्त राकेश फिल्म स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल के अंत तक यह फ्लोर पर जायेगी।