फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakesh Roshan recalled when underworld criminals wanted Hrithik Roshan to work in a film funded by them

Rakesh Roshan: जब ऋतिक के डेब्यू के बाद राकेश रोशन को मिली अंडरवर्ल्ड से धमकी, सामने रखी गई ये डिमांड

Wed, 15 Jan 2025 09:14 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 15 Jan 2025 09:14 AM IST
सार

25 Years Of Kaho Na Pyaar Hai: फिल्म कहो ना प्यार है की रिलीज को हाल ही में 25 साल पूरे हुए हैं। ऋतिक रोशन की ये डेब्यू फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। और इसके बाद राकेश रोशन को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिलने लगीं। क्यों मिल रही थीं धमकी? जानते हैं

विज्ञापन
Rakesh Roshan recalled when underworld criminals wanted Hrithik Roshan to work in a film funded by them
राकेश रोशन-ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2000 में कहो ना प्यार है फिल्म के जरिए राकेश रोशन ने बेटे ऋतिक को लॉन्च किया। फिल्म जबर्दस्त हिट रही। इसमें ऋतिक के साथ अमीषा पटेल नजर आई थीं।  ऋतिक की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद उन्हें अंडरवर्ल्ड से धमकी मिलने लगीं। उन पर गोलियां भी चलाई गईं। हाल ही में 'कहो ना प्यार है' की रिलीज के 25 साल पूरे होने पर राकेश रोशन ने उस घटना को याद किया है। 

विज्ञापन

अपनी फिल्म में ऋतिक को कास्ट करना चाहते थे अंडरवर्ल्ड के लोग
हाल ही में एक बातचीत में राकेश रोशन ने कहा कि 'कहो ना प्यार है' की रिलीज के बाद उन्हें गोली मारी गई थी। अंडरवर्ल्ड ने उनसे अपनी फिल्म में ऋतिक रोशन को लेने के लिए संपर्क किया था। डेब्यू फिल्म के बाद ही ऋतिक क्योंकि बड़े स्टार बन गए, ऐसे में अंडरवर्ल्ड के लोग भी ऋतिक को अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते थे, जिसमें वे खुद पैसा लगा रहे थे। राकेश रोशन ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में ऐसा कहा। 

ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट रजत दलाल पर लगे गंभीर आरोप, बोले- 'पुलिस की तीन गाड़ियां अरेस्ट करने आईं'

विज्ञापन
विज्ञापन

दिनदहाड़े चलवाईं गोलियां
राकेश रोशन ने कहा कि उनके बेटे के बड़े परदे पर डेब्यू के बाद उन्हें मुंबई में दिनदहाड़े गोली मार दी गई। यह घटना तब हुई, जब वे अपने दफ्तर से बाहर निकल रहे थे। उन पर गोलियां चलाई गईं और उन्हें दो गोलियां लगीं। घायल होने के बावजूद वे खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचे। इसके तुरंत बाद उन्हें मालूम हुआ कि अंडरवर्ल्ड के लोग चाहते थे कि उनके बेटे ऋतिक रोशन उनकी फिल्म में काम करें। अंडरवर्ल्ड खुद की पैसा लगाई हुई फिल्म में ऋतिक को कास्ट करना चाहते थे। मगर, राकेश रोशन ने इसके लिए मना कर दिया, इसके बाद अंडरवर्ल्ड के लोगों ने उन पर गोलियां चलवाईं।

ये खबर भी पढ़ें: Sajjan Birth Anniversary: सरकटे से पहले सज्जन ने बेताल बन लोगों में फैलाई दहशत, 'राम' की पीठ पर बैठ मचाया आतंक

विज्ञापन

अंडरवर्ल्ड के आगे नहीं टेके घुटने
राकेश रोशन ने आगे बताया, 'मैंने कभी भी यह संकेत नहीं दिया कि ऋतिक उनके लिए कोई फिल्म कर सकते हैं'। उन्होंने आगे कहा कि वे यह कहकर उन्हें टालते रहे कि ऋतिक के पास डेट्स नहीं हैं। इसके बाद उन लोगों ने दूसरे निर्माताओं से तारीखें लेकर उन्हें देने के लिए भी कहा। लेकिन, उन्होंने ऐसा करने से भी साफ मना कर दिया। राकेश रोशन ने कहा, 'एक बार जब मैंने अपने बेटे की डेट्स कहीं और तय कर लीं, तो मैंने दबाव पड़ने पर भी झुकने से साफ मना कर दिया'। निर्देशक ने कहा कि उन्होंने अंडरवर्ल्ड के लोगों की मांगों के आगे कभी घुटने नहीं टेके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed