फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Serious allegations against Bigg Boss 18 contestants Rajat Dalal said Three police vans came to arrest me

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट रजत दलाल पर लगे गंभीर आरोप, बोले- 'पुलिस की तीन गाड़ियां अरेस्ट करने आईं'

Wed, 15 Jan 2025 08:46 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 15 Jan 2025 08:46 AM IST
सार

बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट रजत दलाल टॉप 5 में पहुंच गए हैं। रजत ने घर में पहुंचे मीडियाकर्मियों से बात की। उन्होंने इस दौरान खुद पर लगे आरोपों पर भी अपना पक्ष रखा।

विज्ञापन
Serious allegations against Bigg Boss 18 contestants Rajat Dalal said Three police vans came to arrest me
रजत दलाल - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv

विस्तार

बिग बॉस 18 में मीडिया प्रेस कांफ्रेंस में विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, ईशा सिंह और रजत दलाल शामिल हुए। इस दौरान उनसे पत्रकारों ने कई तरह के सवाल किए। एक पत्रकार ने रजत दलाल के इस गुस्से वाले व्यवहार पर सवाल किया। इस पर रजत ने कहा कि उन पर गलत आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

Serious allegations against Bigg Boss 18 contestants Rajat Dalal said Three police vans came to arrest me
रजत दलाल - फोटो : सोशल मीडिया
रजत ने आरोपों पर कही ये बात
रजत ने इन आरोपों को लेकर कहा कि घर के सभी लोग उन्हें अच्छे से जानते हैं। वे ये जानते हैं कि मैं कुछ भी गलत नहीं करता। उन्होंने कहा, 'सभी की इज्जत करता हूं, मुझे मार पीट का आरोपी बताया गया, किडनैपिंग का आरोप लगाया गया, मुझ पर पोर्नोग्राफी के चार्जेस भी लगे। अगर आप समाज में मेरी इमेज के बारे में बात करें तो मैं बच्चों को मुफ्त में पढ़ाने, आवारा जानवरों की रक्षा और जरूरतमंदों की मदद की बात करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Serious allegations against Bigg Boss 18 contestants Rajat Dalal said Three police vans came to arrest me
रजत दलाल-बिग बॉस 18 प्रोमो - फोटो : इंस्टाग्राम
परिवार को हुई शर्मिंदगी
रजत ने कहा, केवल आरोपी ठहरा देने से आप इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि असलियत में मैं कैसा इंसान हूं। रजत ने कहा कि पुलिस की तीन गाड़ियां मुझे अरेस्ट करे आईं थीं। इससे मेरे परिवार को बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई। किसी बच्चे की किडनैपिंग मैं कभी नहीं कर सकता। किसी ने उस बच्चे का वीडियो देखा जिसकी किडनैपिंग मैंने की हो।

Box Office: राम चरण की 'गेम चेंजर' और सोनू सूद की 'फतेह' ने किया निराश, बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गईं दोनों फिल्में

विज्ञापन

Serious allegations against Bigg Boss 18 contestants Rajat Dalal said Three police vans came to arrest me
रजत दलाल - फोटो : इंस्टाग्राम
रजत दलाल ने कही ये बात
रजत ने कहा, मैं मानता हूं कि बहुत हिंसक प्रवृत्ति का हूं। मैं वेट लिफ्ट हूं। कुछ परिस्थितियों में मैं वैसा ही व्यवहार करता हूं। मेरे परिवार ने मेरे कारण बहुत कुछ झेला है। मैंने कानून और न्याय प्रणाली का सम्मान करता हूं। मुझ पर उन चीजों का भी आरोप लगाया गया, जो मैंने की भी नहीं। मैं अभी भी अपने ऊपर काम कर रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed