फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rakesh roshan directed film only for hrithik roshan

ऋतिक के लिए उनके पिता ने लिया बड़ा फैसला

Wed, 05 Mar 2014 12:23 PM IST
Updated Wed, 05 Mar 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
rakesh roshan directed film only for hrithik roshan

निर्देशक के रूप में राकेश रोशन बॉक्स ऑफिस पर सबसे कामयाब लोगों में से हैं। खुदगर्ज, खून भरी मांग, किशन कन्हैया, करन अर्जुन और कहो ना... प्यार है से लेकर कृष सीरीज की तीन फिल्में उनकी सफलता को बयान करती हैं।

विज्ञापन


लेकिन खास बात यह है कि साल 2000 में जब से उनके बेटे ऋतिक ने फिल्मों में कदम रखा, राकेश रोशन ने दूसरे नायकों को अपनी फिल्मों में जगह नहीं दी। लंबे समय से यह सवाल उठता रहा है कि क्या राकेश किसी दूसरे हीरो के साथ फिल्म बनाएंगे?

विज्ञापन

जोड़ी फिट बैठती भी है

rakesh roshan directed film only for hrithik roshan

अब जबकि ऋतिक दूसरे निर्देशकों के साथ काम करने में व्यस्त हैं और पिछले साल ‘कृष-3’ बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ चुकी है। एक बार फिर अटकलें लग रही हैं कि क्या राकेश रोशन किसी और हीरो के साथ काम करेंगे?

सूत्रों के अनुसार राकेश बेहतरीन स्क्रिप्ट की तलाश में हैं। जिसे वह अपने ही बैनर तले प्रोड्यूस करेंगे। वैसे स्क्रिप्ट को लेकर उनकी तलाश भले ही जारी हो लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म का हीरो तय है, ऋतिक रोशन।

एक नई स्क्रिप्ट पर काम

rakesh roshan directed film only for hrithik roshan

इस बारे में जब सीनियर रोशन से बात हुई तो उन्होंने कहा, ‘जी हां, मैंने अभी कुछ भी तय नहीं किया है कि अगली फिल्म में क्या होगा। क्या वह रोमांटिक फिल्म होगी या फिर थ्रिलर या साइंस फिक्शन। लेकिन जल्द ही मैं स्क्रिप्ट फाइनल करने के बाद अगली फिल्म शुरू करने जा रहा हूं।

मुझे ऐसी चीज की तलाश है जो बिल्कुल अनोखी और अलग हो। जिसे सिल्वर स्क्रीन पर उतारा जा सके। निर्देशक होने के नाते हमेशा ही मैं चाहता हूं कि जल्द से जल्दी अपनी चीजें दर्शकों के बीच रख सकूं। हालांकि इसमें अभी थोड़ा वक्त है और मैं कोई तय तारीख भी नहीं बता सकता हूं।’

विज्ञापन

बेटे में है इतनी योग्यता

rakesh roshan directed film only for hrithik roshan

तो फिर इस फिल्म में क्या ऋतिक ही हीरो होंगे? राकेश कहते हैं, ‘निश्चित रूप से वही होंगे। ...और कौन हो सकता है। मेरे बेटे में हर तरह का रोल करने की योग्यता है। वह एक स्टार है। मैं उसे डायरेक्ट करूंगा।

एक पिता-पुत्र के रूप में साथ काम करने में हमेशा मुझे बहुत मजा आता है।’ राकेश की इस बात के बाद तय है कि उनके निर्देशन में हीरो बनने की चाह रखने वाले दूसरे ऐक्टरों को और इंतजार करना होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed