फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rajkumar rao exclusive interview speak about reality and conection of bollywood

हर सिक्के के दो पहलू होते हैं जिसे समझना बहुत जरूरी है : राजकुमार राव

Sat, 14 Apr 2018 09:06 AM IST
रवि बुले
रवि बुले Updated Sat, 14 Apr 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
rajkumar rao exclusive interview speak about reality and conection of bollywood
RAJKUMAR RAO

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव को साल 2013 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय अवार्ड मिला था और अब उनकी 'न्यूटन' को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। 'न्यूटन' ऑस्कर में भारत की तरफ से एंट्री भी की थी। जल्द ही राजकुमार की फिल्म 'ओमर्टा' रिलीज होगी। इन्हीं सब पर राजकुमार राव से अमर उजाला की विशेष बातचीत...

विज्ञापन


न्यूटन को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर कौन सी बातें याद आ रही हैं। कैसे खुद को आपने इसके लिए तैयार किया था?

खास बात यह है कि मैंने इसके लिए पूरी चुनाव प्रक्रिया को समझा था। आमतौर पर हम सिर्फ वोट डालने जाते हैं, अंदर क्या होता है हमें मालूम नहीं? फिर मैंने अपने लुक पर काम किया। कुछ अलग करना था, तो मैंने बाल घुंघराले करा लिए। शूटिंग के दौरान बालों में वक्त लगता था, क्योंकि कहानी एक दिन की है और लुक समान होना चाहिए। स्क्रिप्ट बहुत शोध के बाद लिखी गई।
विज्ञापन


इससे पहले अमित की फिल्म 'सुलेमानी कीड़ा' कई जगहों पर सराही गई थी। क्या वह फिल्म आपने देखी थी?

वह तो नहीं देखी थी, परंतु मैं उन्हें मेरी पहली फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से जानता हूं। उन्होंने उसकी मेकिंग की थी। वह अपने काम के प्रति गंभीर और सुलझे हुए इंसान हैं। फिर 'न्यूटन' की कहानी मुझे इतनी पसंद आई कि हां कहने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

rajkumar rao exclusive interview speak about reality and conection of bollywood
rajkumar rao

'न्यूटन' लोकतंत्र में वोटिंग के महत्व को स्थापित करती है। क्या ऐसी फिल्में वाकई समाज को बदल सकती हैं?

सच्चाई तो यही है कि जब तक आप नहीं चाहेंगे, कुछ नहीं बदलेगा। सिस्टम को बदलने के लिए सिस्टम का हिस्सा बनना होगा। वोट लोकतंत्र में सबसे ताकतवर चीज है। अब भी बहुत से लोग यह नहीं समझ पाए इसलिए आज भी बड़ी संख्या में लोग वोट नहीं डालते। मुझे लगता है, 'न्यूटन' देखने वाले वोटिंग के महत्व को महसूस कर सकते हैं।

'शाहिद' और 'न्यूटन' के बाद अब 'ओमर्टा' जैसी एक और रियलिस्टिक फिल्म कर रहे हैं। यह एक व्यक्ति के आतंकी (उमर शेख) बनने की कहानी है। क्या यह उसकी जिंदगी को महिमामंडित नहीं करती?

ऐसा नहीं है बल्कि यह एक ईमानदार और कड़वी हकीकत दिखाने वाली फिल्म है। दुनिया में आज जो हो रहा है या होता आया है, हम पढ़ते और भूल जाते हैं। मगर हमने इसे सिनेमा में कैद करके बताने की कोशिश की है। 'शाहिद' एक सच्चाई थी, 'न्यूटन' एक सच्चाई है और 'ओमर्टा' भी एक हकीकत है। सिनेमा हमारे समाज का आईना है।

 

rajkumar rao exclusive interview speak about reality and conection of bollywood
राजुकमार राव - फोटो : SELF

शाहिद आतंकी कैंपों में रह कर सामान्य दुनिया में लौटा था जबकि 'ओमर्टा' का उमर शेख उसी तरफ रहते हुए नापाक हकरतें करता है। क्यों लगा कि फिर आतंक की दुनिया से जुड़ा किरदार करें?

हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। सीरिया एक सच्चाई है और हमारे यहां एक इमाम ने दंगाइयों से कहा कि आप मेरे बेटे की मौत का बदला मत लीजिए, यह भी सच्चाई है। दोनों तरह के लोग और दोनों तरह की बातें हैं।

'न्यूटन' समाज में दबा दिए गए एक वर्ग की बात करती है। 'शाहिद' भी एक आवाज बन कर उठती है। आप सिर्फ सिनेमा तक ही इनसे जुड़ते हैं या ऐसे मुद्दों/बातों से निजी स्तर पर भी प्रभावित होते हैं?
  
मैं 'न्यूटन' करता हूं, तो उन लोगों से कनेक्ट भी होता हूं, जिन्हें हक नहीं मिल रहा। 'शाहिद' से भी मैं कनेक्ट करता हूं। 'ओमर्टा' चुनौती थी, क्योंकि मैं गलत राह पर चल रहे उस व्यक्ति की फिलॉसफी से नहीं जुड़ा। फिर भी उसे पर्दे पर जीवंत करना है। अभिनय करते हुए मैं भीतर नफरत और गुस्सा लेकर चल रहा था, मगर जानता था कि मैं कौन हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed