{"_id":"19b2d018-dbdb-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"rajiv-khandelwal-work-in-upcoming-fever-movie","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेम्स बांड की हीरोइन के साथ काम करेंगे राजीव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जेम्स बांड की हीरोइन के साथ काम करेंगे राजीव
फीचर डेस्क
Updated Sun, 23 Jun 2013 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव खंडेलवाल किस कैलिबर के अभिनेता हैं, यह सब जानते हैं। जब टीवी पर आए, तो छा गए और अब वे फिल्मों में भी धीरे-धीरे ही सही, पर सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
फिल्म 'आमिर' से शुरू हुआ इस टीवी स्टार का सफर अनुराग कश्यप की फिल्म 'शैतान' की शानदार परफॉर्मेंस के बाद हाल ही में 'टेबल नं 21' पर रुका। अब फिर आगे चल पड़ा है।
विज्ञापन
खबर है कि राजीव जल्द ही हॉलीवुड की जेम्स बांड फिल्म 'कैसिनो रॉयल' की हीरोइन के साथ आ रहे हैं। फिल्म का नाम है 'फीवर', जिसमें इटैलियन हीरोइन कैटरीना मुरीनो तो होंगी ही, एक और हॉलीवुड एक्ट्रेस गेमा एटकिंसन भी होंगी।
विज्ञापन
साथ में गौहर खान भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। अब देखना होगा इस फिल्म में राजीव क्या धमाल मचाते हैं।