फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   raj thakre decide chennai express show time

राज ठाकरे ने तय किए 'चेन्नई एक्सप्रेस' के शो टाइम

Fri, 02 Aug 2013 01:26 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 02 Aug 2013 01:26 PM IST
विज्ञापन
raj thakre decide chennai express show time

फिल्मों की रिलीज डेट और उनकी शो टाइमिंग पर 'खुलेआम' राजनीतिक दखल का यह अनोखा मामला है। महाराष्ट्र के सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों में शाहरुख की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' कितने शो में रिलीज होगी इसका फैसला महाराष्ट्र के राजनेता ने लिया है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने धमकी दी थी कि वह मुंबई में शाहरुख खान की मुख्य भूमिका फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' को रिलीज नहीं होने देंगे। वह इस समय वहां के मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में एक मराठी फिल्म का प्रदर्शन चाहते थे।
विज्ञापन


यह मामला तूल न पकड़े इसलिए 'चेन्नई एक्सप्रेस' फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने एमएनएस के मुखिया राज ठाकरे से मुलाकात की। अब इन दोनों के बीच सहमति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सुनने में आ रहा है कि उन दोनों के बीच यह फैसला हो गया है कि 'चेन्नई एक्सप्रेस' किन शो में रिलीज होगी और मराठी फिल्म 'दुनियादारी' को कब और कहां रिलीज किया जाएगा।

दरअसल, एमएनएस के नेता इस बात से नाराज थे कि 'चेन्नई एक्सप्रेस' की वजह से मराठी फिल्म 'दुनियादारी' को स्क्रीन नसीब नहीं हो पाएंगी। इस फिल्म की वजह से यह मराठी फिल्म पिट जाएगी।

हिंदी वर्सेज मराठी फिल्म का यह मसला इतना बढ़ता गया कि रोहित शेट्टी आगे बढ़कर राज ठाकरे से बात करनी पड़ी। उधर एमएनएस की सिनेमा यूनिट के अध्यक्ष एमपी खोपकर ने कहा था कि अगर 'चेन्नई एक्सप्रेस' के निर्माता अपनी फिल्म के लिए किसी मराठी फिल्म को रोकेंगे तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

खोपकर का कहना था कि उन्होंने सभी स्क्रीन सिनेमाघरों समेत दूसरे सिनेमाघर मालिकों को पत्र लिखकर कहा है कि चेन्नई एक्सप्रेस के लिए मराठी फिल्म दुनियादारी को न हटाया जाए।


शाहरुख खान चूंकि विदेश में थे इसलिए उन्होंने रोहित शेट्टी को राज ठाकरे को मनाने के लिए उनके घर भेजा। रोहित शेट्टी 'दुनियादारी' की टीम से भी बातचीत कर चुके हैं। इससे पहले शाहरुख को अपनी फिल्म 'माई नेम इज़ खान' को लेकर शिवसेना की तरफ से काफी विरोध का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed