फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raj Kundra deletes Instagram and Twitter accounts after controversy

सोशल मीडिया: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने इंस्टाग्राम व ट्विटर अकाउंट डिलीट किये, पोर्नोग्राफी मामले में हुए थे अरेस्ट

Mon, 01 Nov 2021 06:33 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 01 Nov 2021 06:33 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा सोशल मीडिया से दूर हो गए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट को डिलीट कर दिये हैं।

विज्ञापन
Raj Kundra deletes Instagram and Twitter accounts after controversy
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा सोशल मीडिया से दूर हो गए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट को डिलीट कर दिये हैं। गौरतलब है कि राज कुंद्रा इसी साल जुलाई में पोर्न से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किए गए थे। अब उन्होंने इंस्टाग्राम और ट्विटर से दूरी बनाते हुए अपने अकाउंट हटा दिये हैं। जब तक राज कुंद्रा का नाम पोर्न केस में नहीं आया था उस वक्त तक वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे।

विज्ञापन


वह अपने अकाउंट पर शिल्पा शेट्टी के भी वीडियोज शेयर करते रहते थे। इसके अलावा, परिवार के साथ फोटोज भी शेयर किया करते थे। लेकिन पोर्न केस में रिहाई के बाद से वह सोशल मीडिया से दूर हो गये थे। उन्होंने इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ भी शेयर नहीं किया था। लेकिन अब उन्होंने अपने अकाउंट ही हटा लिये हैं। उन्हें जुलाई में अश्लील सामग्री को फिल्माने और उसके वितरण को लेकर गिरफ्तार किया गया था। उन्हें पोर्नोग्राफी केस का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया था। हालांकि, सितंबर को उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी। 
विज्ञापन


 

हालांकि, उनकी गिरफ्तारी के बाद कुछ वक्त के लिए शिल्पा शेट्टी ने भी सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लेकिन बाद वह फिर से पहले की तरह सक्रिय हो गईं थीं।  उन्होंने पति की गिरफ्तारी पर कहा था कि उन्हें जांच एजेंसी और न्यायपालिक पर पूरा भरोसा है। गौरतलब है कि इस पूरे मामले के बाद से अब तक शिल्पा और राज कुंद्रा ने कोई सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है। शिल्पा ने  करवा चौथ के अवसर पर अपनी मां और बच्चों के साथ अलीबाग की यात्रा की थी, लेकिन राज उसमें शामिल नहीं हुए थे।

राज कुंद्रा को 50000 हजार के मुचकले के साथ जमानत मिली थई। उनके जेल में रहने के दौरान शिल्पा शेट्टी कुंद्रा काफी मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। वह सोशल मीडिया पर लगातार किसी न किसी किताब का विचार साझा करती थीं। पति राज कुंद्रा के घर आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक पोस्ट साझा किया था। यह एक छोटा सा वीडियो था। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी काफी खुश नजर नजर आ रही थीं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed