फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raj kumar and Govinda's popular anecdote during the shooting of the film jung baaz

बॉलीवुड: राज कुमार का गोविंदा के साथ बेहद मशहूर है यह किस्सा, फिल्म 'जंगबाज' की शूटिंग के वक्त की है बात

Thu, 18 Nov 2021 08:51 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 18 Nov 2021 08:51 PM IST
सार


गोविंदा ने जो शर्ट पहनी थी, वो राज कुमार को पसंद आ गई। यह बात जब राज कुमार ने गोविंदा को बताया, तो उन्होंने फौरन अपनी शर्ट उतारकर उन्हें दे दी। कुछ दिन बाद राज कुमार गोविंदा के इसी शर्ट का रुमाल अपने जेब में डालकर घूम रहे थे। 
 

विज्ञापन
Raj kumar and Govinda's popular anecdote during the shooting of the film jung baaz
फिल्म जंग बाज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवंगत अभिनेता राज कुमार के कई किस्से बॉलीवुड में मशहूर हैं। वह अपने साथ काम करने वाले कलाकारों के साथ अपने कई किस्से छोड़कर गये। ऐसा ही उनका एक किस्सा एक्टर गोविंदा के साथ भी है, जो सिनेप्रेमियों की जुबान पर रहता है। यह किस्सा गोविंदा की शर्ट से जुड़ा हुआ है। दरअसल, अभिनेता राज कुमार, गोविंदा की शर्ट को रुमाल बनाकर जेब में लेकर चलने लगे थे। अब आप भी सोच रहे होंगे कि यह कैसे संभव हुआ? चलिये आपको बताते हैं क्या है यह किस्सा।

विज्ञापन


यह बात 80 के दशक की है। उस वक्त गोविंदा और राज कुमार फिल्म जंगबाज की शूटिंग कर रहे थे। शॉर्ट देने के बाद अभिनेता गोविंदा, राज कुमार के साथ बैठे।  गोविंदा ने जो शर्ट पहनी थी, वो राज कुमार को पसंद आ गई। यह बात जब राज कुमार ने गोविंदा को बताया, तो उन्होंने फौरन अपनी शर्ट उतारकर उन्हें दे दी।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद राज कुमार गोविंदा के इसी शर्ट का रुमाल अपने जेब में डालकर घूम रहे थे। गोविंदा और राज कुमार की फिल्म जंग बाज साल 1989 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राज कुमार और गोविंदा के अलावा डैनी डेन्जोंगपा, प्रेम चोपड़ा, शक्ति कपूर, गुलशन ग्रोवर, मंदाकिनी, मौसमी चटर्जी और राज किरण भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, राज कुमार जिस तरह से अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं, उसी तरह से उनके तुनकमिजाजी के किस्से भी जगहाजिर हैं। वह असल जिंदगी में हाजिरजवाब, गुस्सैल और मजाकिया प्रवृत्ति के थे। गोविंदा ही नहीं, बल्कि रामानंद सागर के साथ भी उनका एक किस्सा बड़ा लोकप्रिय है। दरअसल, फिल्म आंखें में रामानंद सागर, राज कुमार को कास्ट करना चाहते थे। वह उनके घर गये और कहानी सुनाई। जब राज कुमार को कहानी पसंद नहीं आई तो उन्होंने अपने पालतू कुत्ते को बुलाया और पूछा- क्या वह इस फिल्म में रोल करना चाहता है?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed