{"_id":"59b120174f1c1be57f8b4a67","slug":"raj-kapoor-s-dance-in-dilip-kumar-s-wedding","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जब घुटनों के बल घंटों नाचते रहे थे राजकपूर, जानें क्यों ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब घुटनों के बल घंटों नाचते रहे थे राजकपूर, जानें क्यों
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
Updated Thu, 07 Sep 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
राज कपूर
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में त्रिमूर्ति के नाम से मशहूर दिलीप कुमार, देवानंद और राजकपूर की दोस्ती के कई किस्से मशहूर हैं। दोस्ती की खातिर राजकपूर मुंबई से चेन्नई दौड़े आए थे और सालों पहले किया अपना वादा भी बिना किसी की परवाह किए निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज कपूर नर्गिस
त्रिमूर्ति में से दो सुपर स्टार दिलीप कुमार और राजकपूर की दोस्ती से जुड़ा एक वाकया है। दरअसल हुआ ये था कि राजकपूर और देवानंद की शादी काफी पहले हो गई थी। दिलीप कुमार की शादी का क्रेज बाकी दोनों दोस्तों में खूब था। इसी क्रेज के चलते राजकपूर ने दिलीप कुमार की बहन से एक वादा कर दिया।
पढें- फिल्मों में आने से पहले सेंडविच बेचते थे दिलीप कुमार, इस हीरोइन की बदौलत बने सुपरस्टार
पढें- फिल्मों में आने से पहले सेंडविच बेचते थे दिलीप कुमार, इस हीरोइन की बदौलत बने सुपरस्टार
राजकपूर और दिलीप कुमार
ये वादा था कि दिलीप कुमार की शादी के वक्त राजकपूर कहीं भी रहेंगे वह जरूर पहुंचेंगे। इससे भी मजेदार उनका दूसरा वादा था कि वह दिलीप कुमार की शादी में घुटनों के बल नाचेंगे।
राज कपूर
बस क्या था दिलीप कुमार की शादी तय हो गई। शादी का दिन भी आ गया। राजकपूर को जैसे ही ये पता चला उन्होंने फौरन शादी के दिन की टिकट करा ली। उन दिनों दिलीप कुमार मुंबई में नहीं बल्कि चेन्नई में रहते थे।
राज कपूर
- फोटो : getty
शादी में पहुंचने के वादे के साथ ही राजकपूर ने अपना दूसरा वादा भी निभाया। शायरा बानो के घर से काफी दूर से पैदल आ रही बारात में राजकपूर तब तक घुटनों के बल नाचते रहे जब तक कि बारात दरवाजे पर नहीं पहुंच गई।
राज कपूर
ये सब दिलीप कुमार की बहन दूर खड़ी देख रहीं थीं और उनकी हंसी रोके नहीं रुक रही थी। दिलीप कुमार की शादी 44 साल की उम्र में हुई थी। उन्होंने खुद से 22 साल छोटी शायरा बानों से शादी की थी।