फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rahul gandhi, beshram, marriage

राहुल गांधी की शादी अब फिल्मों का किस्सा

Thu, 03 Oct 2013 12:48 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 03 Oct 2013 12:48 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi, beshram, marriage

राहुल गांधी शादी कब करेंगे यह मामला अब हिंदी फिल्मों में भी पहुंच गया है। मामला नया और दिलचस्प है।

विज्ञापन


राहुल गांधी शादी किससे करेंगे और कब करेंगे यह बात कांग्रेस के राजनीतिक विरोधी चुहुल करने के अंदाज में समय-समय पर उठाते रहे हैं।

एक बार तो इस पर राहुल गांधी को सफाई भी देनी पड़ गई थी। राहुल ने कहा था कि यह मुद्दा नहीं होना चाहिए कि मैं शादी कब कर रहा हूं। देश के पास और भी बड़े मुद्द हैं।

अब राहुल की शादी का मामला फिल्मों तक पहुंच गया है। दो अक्टूबर को रिलीज हुई 'बेशरम' फिल्म में राहुल गांधी की शादी का जिक्र किया गया है।

एक सीन में फिल्म की नायिका पल्लवी शारदा शादी न करने की बात करती हैं। उनकी मां उनसे पूछ बैठती हैं कि वह आखिर शादी क्यों नहीं करना चाहतीं। इसके जवाब में पल्लीव कहती हैं कि उन्हें उनके स्तर का लड़का ही नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


आगे के संवादों में पल्लवी वे कुछ क्वॉलिटी गिनाती हैं जो लड़के में होनी चाहिए। जब पल्लवी अपनी पूरी बात कह चुकी होती हैं तो उनकी मां कहती हैं कि इसका मतलब तुझे राहुल गांधी से शादी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी क्वॉलिटी तो उसी में मिल पाएंगी। पल्लवी इसका विरोध भी नहीं करती हैं। यह किस्सा जब फिल्म में आता है तो दर्शक राहुल गांधी और उनकी शादी से जुड़े मजाक पर खुश होते हैं।


शायद यह मजाक राहुल समर्थकों को अखर भी सकता है। हो सकता है कि इसे तारीफ के रूप में भी लिया जाए। क्योंकि फिल्म का डॉयलॉग राहुल को एक परफेक्ट बैचलर के रूप में दिखाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed