{"_id":"0dcec2e8ac3c9a119634fe26eac383d9","slug":"ragini-mms-release-all-over-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी की धमकी से नहीं डर रही है 'रागिनी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किसी की धमकी से नहीं डर रही है 'रागिनी'
अमर उजाला दिल्ली
Updated Thu, 13 Mar 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रागिनी एमएमएस 2 किसी भी संगठन से नहीं डर रही है। यह फिल्म पूरे भारत हर जगह बेखौफ रिलीज होगी।
विज्ञापन
हिंदू कट्टरपंथी संगठन बजरंग दल, ने एकता कपूर की फ़िल्म 'रागिनी एमएमएस' को इंदौर में प्रदर्शित ना करने देने की चुनौती दी है। लेकिन एकता ने भी फैंसला कर लिया है कि वह अपनी फ़िल्म के लिए इंदौर में जगह जरुर बनाएगी।
भगवा ब्रिगेड की धमकियों से बेफिक्र, 'रागिनी एमएमएस' की टीम. जिसमें सनी लियोन भी शामिल है फैंसला किया है कि वह अगले हफ्ते फ़िल्म के प्रोमोशन के लिए इंदौर जाएंगे।
विज्ञापन
एकता कहती है, "इंदौर में एक महत्वपूर्ण बाजार है, और हमने वहाँ इस से सम्बंधित वहाँ के अधिकारीयों को वहाँ की कुछ जगहों पर प्रवेश के लिए पता करने के लिए कहा है। आख़िरकार यह लोगों को जोड़ने का सवाल है।
विज्ञापन
सी -21 मॉल के मालिक पिंकू छब्बरा , जिन्हें 'रागिनी एमएमएस' की टीम ने चुना है का कहना है, "सनी का पिछला समय कुछ लोगों के लिए एक मुद्दा हो सकता है। हम इस बात को लेकर पहले से ही तैयार है कि बजरंग दल के लोग इस मामले में मुश्किलें पैदा करेंगे। लेकिन हमारे मॉल में उनका स्वागत है।