फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raghav Juyal Support Babil Khan After Recent Controversy

Babil Khan Controversy: वायरल वीडियो में बाबिल ने जिसे बताया फेक, उसी एक्टर ने दिया साथ; पोस्ट देखकर फैंस खुश

Sun, 04 May 2025 06:34 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 04 May 2025 06:34 PM IST
सार

बाबिल खान की सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुई, उसमें वह कई इंडस्ट्री के लोगों को फेक बताते दिखे, इसमें एक एक्टर-डांसर का नाम भी उन्होंने लिया। अब इसी एक्टर ने बाबिल को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट की है। इस पोस्ट में बाबिल के नाम एक मैसेज भी है। यह मैसेज देखकर उस एक्टर डांसर के फैंस ही नहीं, बाबिल के फैंस भी काफी खुश दिखे।   

विज्ञापन
Raghav Juyal Support Babil Khan After Recent Controversy
बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्टर बाबिल खान की एक वीडियो वायरल हुई। इसमें वह अनन्या पांडे के अलावा कई बॉलीवुड एक्टर्स के नाम लेकर उन्हें फेक बताते नजर आए। इन नामों एक उभरते हुए एक्टर, डांसर का नाम भी शामिल है। यह शख्स इन दिनों काफी चर्चा में भी रहता है। साथ ही वह बाबिल का दोस्त भी बताया जाता है। जब इस एक्टर, डांसर का नाम बाबिल ने अपनी वीडियो में लिया तो फैंस काफी दुखी हुए। अब उसी एक्टर डांसर ने सोशल मीडिया पर बाबिल को लेकर पोस्ट किया है। जानिए, अपनी पोस्ट में वह बाबिल को लेकर क्या लिखता है।  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Babil Khan: कभी अच्छे व्यवहार तो कभी इमोशनल पोस्ट के लिए, जानिए कब-कब ट्रोल्स के निशाने पर आए बाबिल खान 
विज्ञापन

Raghav Juyal Support Babil Khan After Recent Controversy
राघव जुयाल - फोटो : इंस्टाग्राम @raghavjuyal
राघव जुयाल ने की बाबिल को लेकर पोस्ट 
जिस एक्टर डांसर का नाम बाबिल ने अपनी वीडियो में लिया था, वह राघव जुयाल है। राघव का नाम सुनकर उनके फैंस काफी हैरान हुए। अब राघव ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें बाबिल की टीम के स्टेटमेंट को साझा किया है। साथ ही वह एक मैसेज भी लिखते हैं, ‘बाबिल मेरे परिवार की तरह है, मैं उसके साथ खड़ा हूं, चाहे जो कुछ भी हो।’ इस पोस्ट और राघव के मैसेज को देखकर उनके फैंस काफी खुश हुए। इस पोस्ट पर यूजर्स ने रिएक्शन भी दिए हैं।  

ये खबर भी पढ़ें: Babil: बाबिल के वायरल वीडियो पर मां सुतापा को देनी पड़ी सफाई, शेयर किया ऑफिशियल स्टेटमेंट; कही यह बड़ी बात 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raghav Juyal (@raghavjuyal)


यूजर्स ने दिए ये रिएक्शन 
राघव जुयाल की पोस्ट को देखकर यूजर्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर लिखता है, ' इस वक्त बाबिल को सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया, तुम्हारा दिल सोने का है।' एक अन्य यूजर लिखता है, 'हर किसी के पास तुम्हारे जैसा दोस्त होना चाहिए। चाहे कुछ भी हो, वह आपके साथ खड़ा रहे। तुम्हारी दोस्ती को सलाम है।' ऐसे ही कई कमेंट्स यूजर्स ने राघव को लेकर किए, जिसमें वह उन्हें सराहते दिखे। 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हाल ही में बाबिल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे लेकर दावा किया जा रहा था कि इसे खुद बाबिल ने सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था और फिर इसे डिलीट कर दिया। दावा किया गया कि इस वीडियो में बाबिल ने अनन्या पांडे और अर्जुन कपूर समेत कई बॉलीवुड एक्टर्स को फेक बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed