Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Great Indian Kapil Show Manoj Bajpayee Shares Hilarious Anecdote About Ashutosh Rana Love for Hindi

द ग्रेट इंडियन कपिल शो: साथ आएंगे मनोज और आशुतोष, सुनील ग्रोवर बनेंगे पीयूष मिश्रा; अगले एपिसोड में क्या खास?

Wed, 25 Nov 2026 04:50 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 25 Nov 2026 04:50 PM IST
सार

  • The Great Indian Kapil Show: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के आने वाले एपिसोड में खूब मस्ती देखने को मिलेगी। 
  • मनोज बाजपेयी और आशुतोष राणा जल्द ही अपने मजाकिया अंदाज से दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे। 
  • जानिए इस दौरान शो में क्या कुछ होगा खास। 

विज्ञापन
The Great Indian Kapil Show Manoj Bajpayee Shares Hilarious Anecdote About Ashutosh Rana Love for Hindi
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in

विस्तार

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के आने वाले एपिसोड में अभिनेता मनोज बाजपेयी और आशुतोष राणा कई दिलचस्प किस्से शेयर करेंगे और एक-दूसरे के साथ मजाक करते दिखाई देंगे। शो का नया प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच हिंदी भाषा को लेकर हुई मजेदार बातचीत देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


दोनों को साथ लाने में दो महीने लग गए 
बुधवार को 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के आने वाले एपिसोड का प्रोमो जारी किया। इसे शेयर करते हुए प्लेटफॉर्म ने हिंदी में लिखा, 'यह तो हंसी का सिर्फ ट्रेलर है, असली मनोरंजन अभी बाकी है मेरे दोस्त। मनोज बाजपेयी और आशुतोष राणा को 28 नवंबर रात 8 बजे 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो'।'
विज्ञापन


प्रोमो की शुरुआत में कपिल शर्मा बताते हैं कि दोनों कलाकारों को शो में एक साथ लाना कितना मुश्किल था। वह कहते हैं, 'ये इतने बिजी रहते हैं कि इन्हें साथ लाने में हमें दो महीने लग गए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बातचीत आशुतोष राणा की ओर मुड़ जाती है। कपिल बोलते हैं, 'आशुतोष सर की एक खासियत है कि ये जिस भी किरदार को करते हैं, उसके बारे में पहले अच्छी तरह से जानते हैं। कई तो यह भी बोल रहे थे कि रावण को मंदोदरी से ज्यादा आप जानते हैं।' कपिल की यह बात सुनकर आशुतोष और वहां मौजूद बाकी लोग हंसने लगते हैं।
 
Trending Videos

The Great Indian Kapil Show Manoj Bajpayee Shares Hilarious Anecdote About Ashutosh Rana Love for Hindi
मनोज बाजपेयी और आशुतोष राणा - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
मनोज बाजपेयी ने सुनाया आशुतोष राणा से जुड़ा मजेदार किस्सा
इसके बाद बातचीत उस समय और मजेदार हो जाती है, जब मनोज बाजपेयी आशुतोष राणा के बारे में एक दिलचस्प बात बताते हैं। अपने दोस्तों के जवाबों को याद करते हुए मनोज बताते हैं कि जब भी कोई कहता है, 'सॉरी यार, मेरी हिंदी इतनी अच्छी नहीं है', तो आशुतोष तुरंत पूछते हैं, 'ये लज्जित होने वाली बात है या गर्व करने वाली बात है?'

दोनों के बीच यह बातचीत उनकी अच्छी दोस्ती और आपसी तालमेल की झलक दिखाती है। प्रोमो में एक कहानी सुनाने वाला सेगमेंट भी नजर आता है। इसमें आशुतोष गंभीर अंदाज में एक कहानी सुनाना शुरू करते हैं, लेकिन मनोज बाजपेयी अपनी बातों से उस कहानी को कॉमेडी में बदल देते हैं।

इस एपिसोड में सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी अपने पसंदीदा किरदारों के साथ वापसी करेंगे। सुनील ग्रोवर पीयूष मिश्रा की मिमिक्री कर एक बार फिर सबका दिल जीतेंगे। वहीं कपिल और सुनील का कव्वाली सेशन भी देखने को मिलेगा। 

ये भी पढ़ें- मातृभूमि: 'सलमान ने सबको चौंकाया', सुबह 10 बजे सेट पर पहुंचे भाईजान; कोरियोग्राफर ने सुनाए शूटिंग के किस्से

देखें प्रोमो- 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed