फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Babil Khan Team shares an official Statement know here what he clarify about Ananya, Arijit and others

Babil: बाबिल के वायरल वीडियो पर मां सुतापा को देनी पड़ी सफाई, शेयर किया ऑफिशियल स्टेटमेंट; कही यह बड़ी बात

Sun, 04 May 2025 04:02 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 04 May 2025 04:02 PM IST
सार

Babil Khan's Official Statement: हाल ही में बाबिल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे लेकर दावा किया जा रहा था कि इसे खुद बाबिल ने सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था और फिर इसे डिलीट कर दिया। अब इस पर उनकी टीम की ओर से सफाई पेश की गई है। 

विज्ञापन
Babil Khan Team shares an official Statement know here what he clarify about Ananya, Arijit and others
बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम@babil.i.k

विस्तार

एक्टर बाबिल खान की टीम ने  उनके हालिया वायरल वीडियो और इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने पर सफाई दी है। एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया, जिसे अभिनेता की मां सुतापा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया गया। इस बयान में कहा गया है, 'पिछले कुछ वर्षों में बाबिल ने अपनी एक्टिंग और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बात करने के लिए खूब प्यार और सम्मान पाया है। हर इंसान की तरह बाबिल के लिए भी कुछ दिन मुश्किल हो सकते हैं। बाबिल को भी मुश्किल दिनों से गुजरना पड़ता है और यह उनमें से एक था। हम उनके सभी शुभचिंतकों को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि बाबिल पूरी तरह सुरक्षित हैं और जल्द ही बेहतर महसूस करेंगे।'

विज्ञापन


Trending Videos

वीडियो का निकाला गया गलत मतलब
टीम ने यह भी कहा कि वायरल हुए वीडियो को गलत तरीके से समझा गया और उसका गलत मतलब निकाला गया। वीडियो में बाबिल ने अनन्या पांडे, शनाया कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल, आदर्श गौरव, अर्जुन कपूर और अरिजीत सिंह जैसे कलाकारों का जिक्र किया था। बाबिल ने इन सितारों की तारीफ की थी, क्योंकि उन्हें लगता है कि ये लोग भारतीय सिनेमा को और बेहतर बनाने में सच्चा योगदान दे रहे हैं। उनकी बातों में इन कलाकारों के जुनून और सच्चाई के लिए सम्मान था।  
टीम ने मीडिया और लोगों से अपील की है कि वे वीडियो के छोटे-छोटे हिस्सों को देखकर जल्दबाजी में कोई नतीजा न निकालें, बल्कि बाबिल के शब्दों के पूरे संदर्भ को समझें।  
Babil Khan: कभी अच्छे व्यवहार तो कभी इमोशनल पोस्ट के लिए, जानिए कब-कब ट्रोल्स के निशाने पर आए बाबिल खान

विज्ञापन
विज्ञापन

Babil Khan Team shares an official Statement know here what he clarify about Ananya, Arijit and others
बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम@babil.i.k

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हाल ही में बाबिल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे लेकर दावा किया जा रहा था कि इसे खुद बाबिल ने सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था और फिर इसे डिलीट कर दिया। दावा किया गया कि इस वीडियो में बाबिल ने अनन्या पांडे और अर्जुन कपूर समेत कई बॉलीवुड एक्टर्स को फेक बताया था।
Babil Khan: वीडियो देख फैंस को सताई बाबिल की चिंता, बोले- डिप्रेशन में हैं; मां सुतापा को दी साथ रहने की सलाह

विज्ञापन

डिलीट कर दिया था इंस्टाग्राम अकाउंट 
इस वीडियो के वायरल होने के बाद बाबिल ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया था, जिससे विवाद और बढ़ गया।  बाबिल को सोशल मीडिया पर एक ओर फैंस ने सपोर्ट किया तो कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बाबिल हमेशा से अपनी सच्चाई और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बोलते रहे हैं और इस बार भी उनकी बातों को गलत समझा गया।
दूसरी ओर अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर या अन्य सितारों की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है।  
Babil Khan: बाबिल खान ने डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट, वायरल वीडियो को लेकर बॉलीवुड में शुरू हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed