फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raghav Juyal Joins Nitesh Tiwari Ramayana And Set To Play Meghnad In Ranbir Kapoor Starrer Epic Drama

नितेश तिवारी की 'रामायण' में शामिल हुआ ये एक्टर, विक्रांत मेसी को किया रिप्लेस; मेघनाद का निभाएगा किरदार

Sat, 07 Feb 2026 08:55 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 07 Feb 2026 08:55 PM IST
सार

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली रणबीर कपूर की ‘रामायण’ अपनी घोषणा के बाद से ही लगाार चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म की कास्ट को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अब फिल्म में मेघनाद के रोल के लिए एक नए अभिनेता का नाम सामने आया है। जानिए कौन है ये एक्टर..

विज्ञापन
Raghav Juyal Joins Nitesh Tiwari Ramayana And Set To Play Meghnad In Ranbir Kapoor Starrer Epic Drama
राघव जुयाल रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म को काफी बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है और इसे अब तक की बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म भी बताया जा रहा है। फिल्म के प्रमुख किरदार तो पहले से ही तय हैं, जिनमें रणबीर कपूर (राम), यश (रावण), साई पल्लवी (सीता), रवि दुबे (लक्ष्मण) और सनी देओल (हनुमान) के किरदार में नजर आएंगे। लेकिन इसके अलावा फिल्म की कास्ट को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। जानिए मेघनाद के लिए किस एक्टर के नाम की हो रही है चर्चा?

विज्ञापन

राघव जुयाल की हुई एंट्री
वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राघव जुयाल अब नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं। रणवीर कपूर, साई पल्लवी और यश इस फिल्म में प्रमुख भूमिकाएं निभाएंगे। वहीं राघव जुयाल इस फिल्म में मेघनाद का किरदार निभा सकते हैं। उनका किरदार ‘रामायण पार्ट टू’ में नजर आएगा, जो 2027 की दिवाली पर रिलीज होगी।

विज्ञापन


पहले विक्रांत को किया था अप्रोच
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले इस रोल के लिए विक्रांत मैसी को चुना गया था। लेकिन कुछ वजहों से वे इस प्रोजेक्ट में शामिल नहीं हो सके। इसके बाद राघव को इस किरदार के लिए अप्रोच किया गया, जिसके लिए वे तुरंत मान गए। राघव अपनी चोट से ठीक हो जाने के बाद फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगे।

Raghav Juyal Joins Nitesh Tiwari Ramayana And Set To Play Meghnad In Ranbir Kapoor Starrer Epic Drama
राघव जुयाल और लक्ष्य लालवानी - फोटो : सोशल मीडिया

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में पसंद किया गया राघव का किरदार
राघव जुयाल को साल 2023 में आई फिल्म ‘किल’ में काफी पसंद किया गया था। इसके बाद वो पिछले साल आए आर्यन खान के डेब्यू शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में भी नजर आए थे। इसमें एक बार फिर राघव ने अपनी एक्टिंग से सभी को प्रभावित किया। अब राघव अपने एक्टिंग करियर को एक लेवल ऊपर ले जाने वाले हैं। अब वो साउथ की फिल्म में भी नजर आएंगे।

यह खबर भी पढ़ेंः RSS के कार्यक्रम में शामिल हुए सलमान, सुभाष घई और प्रसून जोशी के साथ बैठकर सुना संघ प्रमुख मोहन भागवत का भाषण

कब रिलीज होगी फिल्म? 
फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर, यश के अलावा सनी देओल, रवि दुबे और साई पल्लवी जैसे एक्टर्स भी नजर आंएगे। फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान और हॉलीवुड कंपोजर हंस जिमर बना रहे हैं। फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट इस दिवाली (2026) में सिनेमाघरों में रिलीज होगा। वहीं इस फिल्म का दूसरा भाग 2027 दिवाली पर रिलीज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed