फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Attends RSS Centenary Event in Mumbai In Presence Of Mohan Bhagwat

RSS के कार्यक्रम में शामिल हुए सलमान, सुभाष घई और प्रसून जोशी के साथ बैठकर सुना संघ प्रमुख मोहन भागवत का भाषण

Sat, 07 Feb 2026 07:35 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 07 Feb 2026 07:35 PM IST
सार

Salman Khan: सलमान खान ने मुंबई में आरएसएस के समारोह में पहुंचकर सुर्खियां बटोरी हैं। यहां देखिए किस अंदाज में सलमान ने की कार्यक्रम में शिरकत…

विज्ञापन
Salman Khan Attends RSS Centenary Event in Mumbai In Presence Of Mohan Bhagwat
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आज मुंबई में आरएसएस के शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान वो संघ प्रमुख मोहन भगवत का भाषण सुनते नजर आए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इस कार्यक्रम में सलमान के अलावा गीतकार प्रसून जोशी और फिल्म निर्माता सुभाष घई भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

सलमान ने सुना भाषण
कार्यक्रम में सलमान खान ने भगवत के भाषण को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान भगवत ने जोर देकर कहा कि संघ किसी का विरोध किए बिना देश के लिए काम करता है, राष्ट्रीय एकता पर ध्यान केंद्रित करता है और सत्ता की लालसा के बिना कार्य करता है। आज वर्ली क्षेत्र के नेहरू सेंटर में 'संघ की 100 साल की यात्रा: नए क्षितिज' शीर्षक से दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का पहला दिन था।

विज्ञापन

 

 

सलमान को कार्यक्रम में देख उत्साहित हुए प्रशंसक
जैसे ही सलमान खान कार्यक्रम में पहुंचे, वहां मौजूद लोग उनकी ओर ही दौड़ पड़े। वहां मौजूद लोग सलमान की एक झलक अपने फोन में कैद करने के लिए उतावले हो गए। वहीं कई लोग सलमान खान को इस कार्यक्रम में देखकर हैरान भी हुए। दो दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्देश्य आरएसएस की यात्रा, समाज में इसकी भूमिका और इसके भविष्य को आकार देने वाले विचारों और दृष्टिकोणों पर विचार-विमर्श करना है। संघ के व्यापक शताब्दी अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में आरएसएस के वरिष्ठ नेता और आमंत्रित वक्ता आम जनता के साथ चर्चा के लिए एकत्रित हुए।

यह खबर भी पढ़ेंः ‘घूसखोर पंडित’ से पहले इन फिल्मों के नाम को लेकर भी उठा विवाद, दीपिका से लेकर अक्षय तक की फिल्में हैं शामिल

‘बैटल ऑफ गलवां’ में नजर आएंगे सलमान
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ को लेकर सुर्खियों में हैं। अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित ‘बैटल ऑफ गलवां’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed