Raghav Juyal: राघव जुयाल को 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग के दौरान हुआ था डेंगू, फिर उठाया यह कदम
राघव जुयाल ने खुलासा करते हुए कहा कि फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग के दौरान मुझे डेंगू हो गया था।
विस्तार
राघव जुयाल एक बेहतरीन डांसर के साथ-साथ अच्छे अभिनेता भी हैं। वह अपने अभिनय से फैंस का दिल जीत लेते हैं। अब वह सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस बीच अभिनेता ने फिल्म के बारे में बात करते हुए यह खुलासा किया कि उन्हें जब कास्ट किया गया था, तब उन्हें डेंगू था और उन्होंने डेंगू होने के बावजूद फिल्म की शूटिंग की।
प्रोडक्शन का नुकसान नहीं चाहते थे राघव
हाल ही में दिए इंटरव्यू में राघव जुयाल ने खुलासा करते हुए कहा कि फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग के दौरान मुझे डेंगू हो गया था। शूटिंग पूरी करने के लिए सीमित समय होने के बावजूद, मैं नहीं चाहता था कि प्रोडक्शन टीम को कोई नुक्सान हो। इसके बाद मैंने फिल्म की शूटिंग जारी रखने का फैसला लिया और सेट पर जाकर शूटिंग की।'
Palak Tiwari: पलक तिवारी ने बताया कैसी है शाहरुख के बेटे आर्यन की पर्सनालिटी, कहा- उन्हें समझना मुश्किल है
टीम के साथ काम कर हुई खुशी
राघव जुयाल ने फिल्म के टीम की भी तारीफ की। उन्होंने कहा टीम मेरी स्थिति के प्रति बहुत समझदार और दयालु थी। मुझे खुशी है कि मैं ऐसा करने में कामयाब रहा, क्योंकि मैं जिस दौर से गुजर रहा था, वह मेरे लिए बहुत अलग था और मेरे कैरेक्टर के लिए भी। मैंने खराब तबीयत में भी अपनी टीम की मदद से शूटिंग जारी रखी।'
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर को बताया शानदार, बोले- दुनियादारी उन्हीं से सीखी है
इस दिन फिल्म होगी रिलीज
दरअसल, राघव जुयाल सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में दर्शकों का खास मनोरंजन करते नजर आएंगे। फिल्म में सलमान खान, पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, शहनाज गिल, भूमिका चावला, जगपति बाबू, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, विजेंद्र सिंह और पलक तिवारी ने अहम भूमिका निभाई है। यह फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Aahana Kumra: अहाना कुमरा को दो वर्षों से इंडस्ट्री में नहीं मिला है काम, एक्ट्रेस ने खोली बॉलीवुड की पोल