फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raat Akeli Hai 2 Nawazuddin Siddiqui to investigate new mystery as inspector Jatil Yadav radhika apte report?

Raat Akeli Hai 2: इंस्पेक्टर जटिल यादव के रूप में नए रहस्य की जांच करेंगे नवाजुद्दीन, जानिए पूरा मामला

Sun, 12 Jan 2025 01:56 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 12 Jan 2025 01:56 PM IST
सार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी 'रात अकेली है 2' में इंस्पेक्टर जटिल यादव का अपना किरदार फिर से निभाते नजर आ सकते हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स रिलीज होगी।
 

विज्ञापन
Raat Akeli Hai 2 Nawazuddin Siddiqui to investigate new mystery as inspector Jatil Yadav radhika apte report?
रात अकेली है का आ सकता है सीक्वल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हनी त्रेहान की फिल्म 'रात अकेली है' का सीक्वल 'रात अकेली है 2' आ सकता है। 'रात अकेली है' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में राधिका आप्टे भी अहम भूमिका में निभा चुकी हैं। इसका प्रीमियर 2020 में नेटफ्लिक्स पर हुआ था। 
विज्ञापन

'रात अकेली है 2' की शूटिंग
कथित तौर पर अब पांच साल बाद फिल्म 'रात अकेली है' का दूसरा भाग बनाया जा रहा है। 'रात अकेली है 2' की शूटिंग 9 जनवरी को दिल्ली में शुरू हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग मार्च तक पूरी हो जाएगी। नवाजुद्दीन इस फिल्म में इंस्पेक्टर जटिल यादव की भूमिका फिर से निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग चार भारतीय शहरों - दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और कानपुर में की जाएगी। रात अकेली है 2 की शूटिंग 12 मार्च तक पूरी होने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रात अकेली है 2
'रात अकेली है' की कहानी एक छोटे शहर के पुलिस अधिकारी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक स्थानीय राजनेता की मौत की जांच करने का काम सौंपा जाता है। नवाजुद्दीन अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगे, लेकिन नई किस्त में एक नई कहानी होगी।

यह भी पढ़ें:
Bigg Boss 18: रवीना टंडन के बारे में सलमान खान ने कही ऐसी बात, जिसे सुनकर राशा थडानी-अमन देवगन भी हुए हैरान
विज्ञापन

इस बार होगी नई कहानी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'रात अकेली है' के सीक्वल में नई क्राइम स्टोरी होगी। फिल्म से इसका एकमात्र कनेक्शन राधिका, तिग्मांशु सीनियर एसपी लालजी शुक्ला आईपीएस और इला अरुण नजर आएंगे। फिल्म की शुरुआत जतिल और राधा के बीच घरेलू सुख-सुविधाओं से होती है, लेकिन फिर अपराधों की एक नई कहानी सामने आती है।

यह भी पढ़ें:
Bhooth Bangla: फिर से जमेगी अक्षय के साथ इस अभिनेत्री की जोड़ी, प्रियदर्शन की भूत बांग्ला में लगाएंगी तड़का

वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो राधिका आप्टे कथित तौर पर फरवरी 2025 में रात अकेली है 2 की शूटिंग में शामिल होंगी। राधिका ने पिछले साल दिसंबर में एक बच्चे को जन्म दिया। फिलहाल वह मातृत्व अवकाश पर हैं और फरवरी से कलाकारों और क्रू में शामिल हो सकती हैं। सीक्वल में उनका किरदार डार्क होने की उम्मीद है, जिसमें एक ट्विस्ट होगा। 

यह भी पढ़ें:
Ranveer Singh: बेसिल जोसेफ की सुपरहीरो फिल्म में नजर आएंगे रणवीर सिंह, साथ दिखेंगी यह अभिनेत्री? जानिए डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed