फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   raanjhanaa weekend collection at box office

जानिए तीन दिन में 'रांझणा' ने कमाए कितने?

Tue, 25 Jun 2013 12:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 25 Jun 2013 12:34 PM IST
विज्ञापन
raanjhanaa weekend collection at box office

इस शुक्रवार को रिलीज हुई आनंद एल राय की फिल्म 'रांझणा' को अच्छी ओपनिंग मिली है। 'रांझणा' के साथ रिलीज हुई बाकी दोनों फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप रही हैं।

विज्ञापन


'रांझणा' में बनारस का रोमांस लोगों को रास आ रहा है। इस फिल्म को शुरुआती तीन दिनों में अच्छा रिस्पॉस मिला है। इस फिल्म ने अपने शुरु के तीन दिनों में 20 करोड़ का कारोबार किया।
विज्ञापन


इस फिल्म को पहले दिन पांच करोड़ 12 लाख रूपए की ओपनिंग मिली है। रिलीज के दूसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शन थोड़ा बेहतर हुआ। शनिवार को इस फिल्म ने 6 करोड़ 80 लाख रूपए कमाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की। करीब सवा आठ करोड़ कमाते हुए यह फिल्म शुरु के तीन दिनों में 20 करोड़ से अधिक कमाने में सफल रही है।

इस फिल्म के साथ रिलीज हुई नील नीतिन मुकेश की फिल्म 'शार्टकट रोमियो' फ्लॉप रही है। इस फिल्म ने अपने शुरू के तीन दिनों में सिर्फ पांच करोड़ ही कमाए हैं। इस फिल्म में नील के साथ अमीषा पटेल और पूजा गुप्ता की मुख्य भूमिका थी।


पहले के शुक्रवारों में रिलीज हुई फिल्में 'ये जवानी है दीवानी' और 'फुकरे' भी अच्छा कारोबार कर रही हैं। ये जवानी है दीवानी अब तक 180 करोड़ कमा चुकी है।


सनी लियोन के बाद अब उनके पति भी फिल्मों में दिखने जा रहे हैं। यह देखना मजेदार होगा जब सनी लियोन बड़े पर्दे पर अपने पति के साथ रोमांस करती हुई दिखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed