फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   R Balki revealed Amitabh Bachchan starrer Cheeni Kum shot with borrowed equipment from Salman Khan movie sets

Cheeni Kum: उधार के उपकरणों से शूट हुई है अमिताभ बच्चन की 'चीनी कम', निर्देशक आर बाल्की ने खोले राज

Sat, 16 Nov 2024 06:22 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 16 Nov 2024 06:22 PM IST
सार

R Balki revealed Cheeni Kum shot with borrowed equipment: आर बाल्की ने कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। उन्होंने हाल में ही अपनी एक शानदार फिल्म 'चीनी कम' का जिक्र करते हुए बताया कि इस फिल्म की शूटिंग उधार के उपकरणों से हुई थी। उन्होंने कहा कि इस फिल्म का बजट काफी कम था और तब उन्हें अर्थशास्त्र की समझ भी नहीं थी। 
 

विज्ञापन
R Balki revealed Amitabh Bachchan starrer Cheeni Kum shot with borrowed equipment from Salman Khan movie sets
अमिताभ बच्चन-आर बाल्की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आर बाल्की ने हिंदी फिल्मों के मशहूर निर्देशक हैं और उन्होंने कई शानदार फिल्में बनाई हैं। उनकी फिल्मों में साल 2007 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और तब्बू अभिनीत 'चीनी कम' बेहद खास है। उनकी ये फिल्म फैंस के दिलों में बेहद खास जगह रखती है। ये फिल्म एक अधेड उम्र के रेस्तरां मालिक-सह-शेफ की कहानी बताती है, जो एक बहुत छोटी उम्र की महिला के प्यार में पड़ जाता है। इस फिल्म को लेकर आर बाल्की ने खुलासा करते हुए बताया है कि इस फिल्म की शूटिंग निखिल आडवाणी की सलमान खान अभिनीत फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' के सेट से उपकरण उधार लेकर की गई थी। 

विज्ञापन


सलाम-ए-इश्क के सेट से उधार लिए उपकरण
चीनी कम और 'सलाम-ए-इश्क' को एक ही निर्माता द्वारा बनाया जा रहा था। 'चीनी कम' के मुकाबले 'सलाम-ए-इश्क' में कई सितारों का जमावड़ा था। हालांकि, इस फिल्म के मुकाबले चीनी कम ने काफी ज्यादा मुनाफा कमाया था। आर बाल्की ने हाल ही में बताया कि कैसे टीम ने बड़े बजट की फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' के सेट से उपकरण उधार लेकर फिल्म को पूरा किया। निर्देशक ने कहा कि उन्हें सिनेमा का अर्थशास्त्र समझ में नहीं आता था। उन्हें एहसास हुआ कि इस फिल्म के निर्देशन के लिए फंड जुटाना मुश्किल था, इसलिए उन्हें फिल्म के उपकरण दूसरे फिल्म के सेट से उधार में लेना पड़ा। 
विज्ञापन

Kanguva: क्या ‘कंगुवा’ के लिए दिशा पटानी को मिली अब तक की सबसे मोटी फीस? जानें अभिनेत्री ने कितना किया चार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों फिल्मों को एक ही निर्माता ने बनाया 
आर बाल्की ने आगे बताया कि जब अमिताभ बच्चन ने फिल्म में अभिनय करने के लिए हामी भरी, तो वह काफी खुश हुए थे। उन्होंने उत्सुकता से अपने दोस्त सुनील मनचंदा, जो एक साथी विज्ञापन निर्माता हैं और जिन्होंने पहले कुछ फिल्मों का समर्थन किया था, उनसे यह खबर साझा की। एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी में एक सत्र के दौरान उन्होंने बताया कि चीनी कम और सलाम-ए-इश्क को लंदन में एक साथ शूट किया गया था। मनचंदा ने स्टूडियो को दोनों फिल्में ऑफर की थीं, जिस पर बाल्की ने कहा कि उन्हें लगा कि यह डिस्काउंट ऑफर डील है।
Keerthy Suresh: शादी के बंधन में बंधने वाली हैं कीर्ति सुरेश, क्या होने वाली है अरेंज मैरीज!
महज 11 करोड़ में बनी थी फिल्म
बताते चलें कि निर्देशक आर बाल्की  'पा', 'की एंड का', 'इंग्लिश-विंग्लिश' आदि फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आखिरी बार साल 2023 में अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की 'घूमर' का निर्देशन किया था। बात करें उनकी फिल्म चीनी कम की, तो साल 2007 में रिलीज हुई इस सफल फिल्म ने मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 33 करोड़ रुपये के करीब कमाए थे। हालांकि, इस फिल्म को महज 11 करोड़ में बनाया गया था। 
Film Shelved: एलान के बाद ठंडे बस्ते में चली गईं ये फिल्में, शाहिद कपूर से लेकर सलमान खान तक को लगा तगड़ा झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed