जिस तरह से हिंदी सिनेमा का बुरा हाल है, अब कोई निर्माता ऐसे किसी स्टार पर दांव नहीं लगाना चाह रहा है, जिस पर फ्लॉप का ठप्पा लग चुका हो। बड़े से बड़ा सितारा भी अब बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी की गारंटी नहीं रह गया। इस साल अक्षय कुमार की अब तक एक भी फिल्म नहीं हिट हो सकी है। अन्य कलाकारों के सितारे भी गर्दिश में हैं। अब खबर है कि अब शाहिद कपूर की फिल्म 'अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज' को रोक दिया गया है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं उन फिल्मों के कारण, जो बनने से पहले ही बंद हो गईं।
2 of 7
शाहिद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @shahidkapoor
शाहिद कपूर की मुख्य भूमिका वाली 'अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज' की घोषणा इस साल अमेजन प्राइम वीडियो के एक भव्य कार्यक्रम में की गई थी। इस फिल्म का निर्देशन कन्नड़ फिल्म निर्माता सचिन बी रवि करने वाले थे और इसका निर्माण अमेजन स्टूडियो और पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाना था। शाहिद ने कथित तौर पर फिल्म के लिए शारीरिक तैयारी शुरू कर दी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, बजट की कमी के कारण शाहिद कपूर की फिल्म अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज को फिलहाल रोक दिया गया है। इस फिल्म का शुरुआती बजट 500 करोड़ रुपये रखा गया था। हालांकि, फिल्म के प्री-प्रोडक्शन के आगे बढ़ने के साथ ही बजट बढ़ गया। पूजा एंटरटेनमेंट का कर्ज इसकी रुकावट में एक और कारण बन गया है।
3 of 7
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
करण जौहर की 'तख्त' और 'शुद्धि'
करण जौहर दो फिल्में 'तख्त' और 'शुद्धि' बनाने की घोषणा करके उन्हें स्थगित कर चुके हैं। 'तख्त' पीरियड ड्रामा फिल्म थी, जिसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर को फाइनल किया गया था। इस फिल्म की शूटिंग साल 2020 में ही शुरू होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई थी। करीना कपूर और ऋतिक रोशन को लेकर करण जौहर ने इससे पहले फिल्म 'शुद्धि' की घोषणा की थी। जब ऋतिक और करीना के साथ प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ा तो करण जौहर ने इसे वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ बनने का फैसला किया लेकिन आज तक यह फिल्म भी शुरू नहीं हो पाई।
4 of 7
संजय लीला भंसाली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संजय लीला भंसाली की 'इंशाअल्लाह'
संजय लीला भंसाली फिल्म 'इंशाअल्लाह' सलमान खान और आलिया भट्ट को लेकर बनाना चाह रहे थे, लेकिन शूटिंग शुरू होने से पहले सलमान खान और संजय लीला भंसाली के बीच वैचारिक मतभेद हो गया और फिल्म नहीं शुरू हो पाई। बाद में इस फिल्म को लेकर संजय लीला भंसाली ने ऋतिक रोशन से भी संपर्क किया, लेकिन उनके साथ भी बात नहीं जमी। संजय लीला भंसाली फिल्म की हीरोइन आलिया भट्ट को 'इंशाअल्लाह' के लिए पहले ही साइन कर चुके थे, इसलिए उसी फीस में उन्होंने आलिया भट्ट को लेकर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' बना डाली।
5 of 7
विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
आदित्य धर की 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा'
विक्की कौशल को लेकर 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' निर्देशित कर चुके आदित्य धर अपना ड्रीम प्रोजेक्ट 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' विक्की कौशल को लेकर बनाना चाह रहे थे। इस फिल्म को लेकर उनकी बातचीत रॉनी स्क्रूवाला हुई, लेकिन शूटिंग शुरू होने से ऐन पहले उन्होंने इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ खींच लिए। इसके बाद आदित्य धर ने जियो स्टूडियो के बात की लेकिन फिल्म में विक्की कौशल के नाम पर सहमति नहीं बनी और फिल्म बंद हो गई।